Gautami Kapoor Support Ram Kapoor: रियलिटी शो लॉक अप 2 (Lock Upp 2) इन दिनों कंटेस्टेंट्स के बीच होने वाले विवादों और बहस को लेकर चर्चा में बना हुआ है। हाल ही में शो में राम कपूर (Ram Kapoor) और शिल्पा शिंदे (Shilpa Shinde) के बीच हुई बहस ने खूब सुर्खियां बटोरीं। अब इस पूरे मामले पर राम कपूर की पत्नी और एक्ट्रेस गौतमी कपूर (Gautami Kapoor) ने अपना रिएक्शन दिया है दी है। गौतमी कपूर ने सोशल मीडिया के जरिए अपने पति राम कपूर का समर्थन किया और शिल्पा शिंदे के साथ हुए विवाद को लेकर अपनी बात रखी। तो चलिए जानते हैं गौतमी कपूर ने क्या कहा है।
गौतमी कपूर ने किया पति का सपोर्ट (Image Source: Netflix)
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें:Lock Upp 2: वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट बन Ruru Thakur करेंगी धांसू एंट्री, Akanksha-Yogesh का गेम करेंगी बर्बाद?
गौतमी कपूर ने दिया पति का साथ
राम कपूर इन दिनों रियलिटी शो लॉक अप 2 को लेकर फिर से चर्चा में आ गए हैं। इसकी वजह राम कपूर और शिल्पा शिंदे के विवाद पर सामने आया गौतमी कपूर का पोस्ट है। गौतमी कपूर ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर राम कपूर और शिल्पा शिंदे से जुड़ी एक फैन मेड रील शेयर की। इस रील में राम कपूर को शिल्पा पर अपनी बात रखते हुए दिखाया गया था। इसे शेयर करते हुए गौतमी ने लिखा, 'ट्रोल करने वाले ट्रोल करते रहेंगे, नफरत करने वाले नफरत करते रहेंगे। मुझे इससे कोई फर्क नहीं पड़ता। आखिरकार राम कपूर ने अपनी बात रखी।' इसके बाद गौतमी ने एक और पोस्ट शेयर की, जिसमें लॉक अप 2 से राम कपूर की तस्वीरों का कोलाज था। इसके साथ उन्होंने लिखा, 'राम कपूर, बुली करने वालों के खिलाफ आवाज उठाइए! आप यह कर सकते हैं।'
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें:Lock Upp 2 Double Eviction: डबल इविक्शन से शो में मचेगा हंगामा, Sunita Ahuja संग इस कंटेस्टेंट का कटेगा पत्ता
गौतमी कपूर ने किया पति का सपोर्ट (Image Source: Gautami Kapoor Instagram)
शो में हो रहे नए खुलासे
इस शो में रोज नए खुलासे हो रहे हैं। अभी हाल ही में गौरव खन्ना और आकांक्षा चमोला की बातचीत का वीडियो सामने आया था। इस वीडियो में आकांक्षा चमोला और गौरव अपनी तलाक के मुद्दे पर बात की। शो लॉक अप 2 को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट करके हमें जरूर बताएं।
