Lock Upp 2: 'भीख में दूंगी...', खाने के चक्कर में Apoorva Makhija ने Shreya Kalra की बजाई बैंड, मचा बवाल

Lock Upp 2 Update: रियलिटी शो लॉकअप 2 में नया ड्रामा हुआ है। शो में श्रेया कालरा और अपूर्वा मखीजा के बीच भयंकर झगड़ा हुआ। इस मौके पर अपूर्वा मखीजा ने श्रेया को खाने के लिए तरसा दिया।

Lock Upp 2 Update: रियलिटी शो लॉकअप 2 (Lock Upp 2 ) में एक के बाद एक धमाके हो रहे हैं। अपूर्वा मखीजा (Apoorva Makhija) शो में एंट्री ले चुकी हैं और अपूर्वा सबके बीच आग लगाने का काम कर रही हैं। वह शो में सीक्रेट इन्फॉर्मर बनकर आई हैं और वह एक-एक करके सबके राज खोल रही हैं। अपूर्वा लगातार श्रेया कालरा (Shreya Kalra) से काफी भिड़ रही हैं और एक बार फिर दोनों खाने पर भिड़ती दिखीं। इस मौके पर अपूर्वा ने श्रेया को खाना भीख में देने की बात की। इस वजह से घर में काफी ड्रामा हुआ। आइए आपको बताते हैं कि लेटेस्ट एपिसोड में कैसे ये लड़ाई हुई। Lock UPP 2: 'जिनके कंधे पर चढ़कर नाचती हो...'- Shreya Kalra से भिड़ीं अपूर्वा मखिजा, मिला यूं करारा जवाब

shreya kalra- apoorva makhija

shreya kalra- apoorva makhija (photo credit- instagram)

    अपूर्वा मखीजा और श्रेया कालरा के बीच हुई भिड़ंत

    लॉकअप 2 के लेटेस्ट एपिसोड में देखने के लिए मिला कि अपूर्वा मखजी के पास श्रेया कालरा खाना ऑर्डर करवाने के लिए जाती हैं। इस मौके का फायदा अपूर्वा उठाती हैं और कहती हैं, 'खाना खाना है तुम्हें... तो पहले सॉरी बोलो।' ये सुनकर श्रेया हैरान रह जाती हैं और बोलती हैं, 'ये कैसी बात है?' इस पर अपूर्वा कहती हैं, 'कल तुमने तीन घंटा मेरे बारे में बकवास कर रही थी। मैं उठकर आई हूं तुम्हारे पास.. मुझे नींद नहीं आ रही थी। तुम प्रीमियम थाली निपटा रही हो और मेरे बारे में ही बकवास कर रही हो।' इस पर श्रेया भी बोल देती हैं, 'हां मैंने क्लियरली बोला कि तुम चालू गिरी कर रही हूं।' इस पर अपूर्वा भड़क जाती हैं और कहती हैं, 'हां तो अब चालू खाना मत खाओ। ऐसा करते हैं तुम्हें भीख का खाना देती हूं। बताओ क्या खाओगी। मैं दूंगी। मैं तुम्हारा कर्मा हूं। तुमने जैसे जैसे जो जो इस घर में किया है। वैसे वैसे तुम्हारे साथ ही होगा।' Karan Kundrra ने तेजस्वी प्रकाश संग एंडर वाटर रोमांस कर बढ़ाईं फैंस की धड़कनें, पानी के नीच गर्लफ्रेंड संग...

      खाने के चक्कर में हुई लड़ाई

      मामला यहीं खत्म नहीं होता। आगे श्रेया जवाब देती हैं, 'कोई बात नहीं.. तुम मुझे खाना नहीं दोगी। मेरा रिएक्शन चौधरी जैसा नहीं आएगा। मैं चिल्लाउंगी नहीं। मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता। मुझे पता है कि मैं क्या चीज हूं। मैं बाहर चैरेटी करती हूं। लोगों को खिलाती हूं।' इस पर अपूर्वा कहती हैं, 'किसे खिलाती हो तुम। अपने पॉडकास्ट में लगातार दूसरे लोगों के बारे बात करके रोती कपड़ा खाने में कोई चैरिटी नहीं है। तुम दूसरे के नाम पर खाती है।' श्रेया इस पर जवाब देती हैं और कहती हैं, 'कोई बात नहीं। वो मेरा काम है। आपका काम है गालियां देना। आप वो अच्छे से करते हैं। आप भी अपने व्लॉग में रोती है। अपने पॉडकास्ट में रोती है। ' अपूर्वा भी शांत नहीं रहतीं और कहती हैं, 'पॉडकास्ट में रोना सिर्फ आपका काम है। ये गाली भी तो खाई थी।' इसी तरह दोनों की लड़ाई चलती आगे भी चलती रही। इस लड़ाई में आकांक्षा चौधरी भी जुड़ जाती है।

      End of Feed