Lock UPP 2 में आकांक्षा चमोला ने गौरव के लिए कह दी बड़ी बात (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)
Lock UPP 2 Akanksha Chamola On Gaurav Khanna: ओटीटी के पॉपुलर रियलिटी शो 'लॉकअप 2' ने दर्शकों के दिलों-दिमाग पर कब्जा किया हुआ है। 'लॉकअप 2' में आए दिन कंटेस्टेंट्स की गेम नया रुख ले रही है। लोगों के बीच तकरार भी गेम को लेकर बढ़ती ही जा रही है। 'लॉकअप 2' में बीते दिन धीरज धूपर की पत्नी विन्नी धूपर ने एंट्री की और अपने पति से मुलाकात की। जहां विन्नी को देख धीरज धूपर फूट-फूटकर रोने लगे तो वहीं बाकी कंटेस्टेंट्स भी उन्हें देख भावुक नजर आए। विन्नी धूपर और धीरज धूपर को साथ देख जहां श्रेया कालरा ने अपने बॉयफ्रेंड को याद किया तो वहीं आकांक्षा चमोला (Akanksha Chamola) ने इस बात के जवाब में कहा कि मेरा पति नहीं एक्स आया था। इतना ही नहीं, आकांक्षा चमोला ने गौरव खन्ना को 'स्ट्रेंजर' तक कह दिया। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Lock UPP 2: 'जिनके कंधे पर चढ़कर नाचती हो...'- Shreya Kalra से भिड़ीं अपूर्वा मखिजा, मिला यूं करारा जवाब
आकांक्षा चमोला (Akanksha Chamola) का ये वीडियो देख उनके फैंस भी हैरान नजर आए। बता दें कि आकांक्षा चमोला ने 'लॉकअप 2' के पहले एपिसोड में बताया था कि वह और गौरव खन्ना एक-दूजे से अलग हो रहे हैं। शादी के 10 साल बाद उनका तलाक होने वाला है। आकांक्षा ने शो में गौरव से भी बात करते हुए कहा था कि शो से उनके बाहर आने के बाद वे कानूनी रूप से अलग होने की प्रक्रिया शुरू कर देंगे।
