Koffee With Karan 9: सलमान खान ने आते ही छीनी करण जौहर की गद्दी, भाईजान की वर्जिनिटी पर पूछा सवाल

Koffee With Karan 9 Latest Promo Video: सलमान खान, करण जौहर के शो 'कॉफी विद करण 9' के पहले मेहमान बने। हाल ही में उनसे जुड़ा प्रोमो वीडियो सामने आया है।

Koffee With Karan 9 Latest Promo Video: बॉलीवुड के मशहूर फिल्ममेकर करण जौहर अपने धमाकेदार शो 'कॉफी विद करण' के आखिरी सीजन के साथ धूम मचाने के लिए तैयार हैं। करण जौहर के 'कॉफी विद करण 9' का लोग भी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। खास बात तो यह है कि करण जौहर के शो के पहले मेहमान सलमान खान बनने वाले हैं। हाल ही में उनसे जुड़ा शो का एक और वीडियो सोशल मीडिया पर रिलीज हुआ है। इस प्रोमो वीडियो में देखने को मिला कि सलमान खान ने एंट्री के साथ ही करण जौहर की गद्दी हथिया ली। इतना ही नहीं, बातों-बातों में करण जौहर ने सलमान खान की वर्जिनिटी पर भी सवाल कर दिया। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Koffee With Karan 9: करण जौहर के मेहमान बन Salman Khan ने मारी धांसू एंट्री, आखिरी सीजन में करेंगे धमाका

Koffee With Karan 9: सलमान खान ने आते ही छीनी करण जौहर की गद्दी (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)

करण जौहर (Karan Johar) ने सलमान खान का स्वागत करते हुए कहा, "एक वाइस इंसान ने कहा था "इट्स डन ब्रो', तो उनसे बेहतर मेरे आखिरी सीजन को शुरू करने के लिए और कौन हो सकता है?" सलमान खान ने एंट्री करते ही करण जौहर की सीट पर कब्जा कर लिया। वहीं फिल्ममेकर ने सवाल किया कि क्या मुझे सामने बैठना चाहिए? इसपर भाईजान ने हामी भरी। सलमान खान ने इसी बीच चुटकी लेते हुए कहा, "कॉफी विद करण के बाद अब कॉफी विद सलमान।" करण जौहर ने शो को आगे बढ़ाते हुए सलमान खान से सवाल किया, "क्या आप अभी भी वर्जिन हैं?" इसपर भाईजान ने जवाब दिया, "कंट्रोल करो भाई, कंट्रोल। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Salman Khan ने लॉन्च किया अपना यूट्यूब चैनल, फैंस से बोले- ‘A से Z तक सब यहीं मिलेगा’

End of Feed