Panchayat 5: फुलेरा में हुई Kevin Pietersen की एंट्री, बनराकस संग की गांव की सैर

  • Authored by: अभय
  • Updated Nov 29, 2026, 09:01 AM IST

Kevin Pietersen in Panchayat 5 Prime Video: 'पंचायत 5' के फुलेरा में इस बार एक ऐसा मेहमान पहुंचा है, जिसे देखकर गांव वाले ही नहीं, सीरीज के फैंस भी हैरान रह जाएंगे।

Kevin Pietersen in Panchayat 5 Prime Video: 'पंचायत' (Panchayat) वेब सीरीज का फुलेरा गांव अब सिर्फ इंडिया ही नहीं, बल्कि विदेशों में भी अपनी पहचान बना चुका है। सीरीज के हर सीजन में यहां के लोगों और उनकी छोटी-छोटी बातों ने दर्शकों का खूब एंटरटेनमेंट किया है। अब इस गांव में एक ऐसे मेहमान की एंट्री हुई है, जिसका क्रिकेट की दुनिया में बड़ा नाम है। इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटर केविन पीटरसन (Kevin Pietersen) फुलेरा पहुंच गए हैं। उनकी इस एंट्री ने 'पंचायत' के फैंस के बीच एक्साइटमेंट बढ़ा दी है। खास बात यह है कि पीटरसन यहां किसी विदेशी मेहमान की तरह नहीं, बल्कि गांव के एक आम आदमी के अंदाज में नजर आ रहे हैं। उनका नया वीडियो सामने आते ही सोशल मीडिया पर चर्चा शुरू हो गई है।

Kevin Pietersen in Panchayat 5 Prime Video

'पंचायत 5' के फुलेरा पहुंचे केविन पीटरसन, गमछा बांधकर की गांव की सैर; बोले- दुनिया में ऐसी जगह नहीं! (Image Source: Prime Video)

कुर्ता-पायजामा और गमछे में दिखे केविन पीटरसन

प्राइम वीडियो (Prime Video) की ओर से जारी किए गए नए प्रमोशनल वीडियो में केविन पीटरसन पूरी तरह फुलेरा के रंग में रंगे नजर आ रहे हैं। उन्होंने कुर्ता-पायजामा पहना हुआ है और सिर पर गमछा बांधा है। इतना ही नहीं, वो दातून करते, भुटकुन की चाय पीते और गांव की मशहूर पानी की टंकी को निहारते भी दिखाई दे रहे हैं। पीटरसन ने अपना परिचय देते हुए कहा, 'मैं केविन पीटरसन हूं। मैं इंग्लैंड का पूर्व क्रिकेटर हूं। मैंने लंदन से लेकर सिडनी तक पूरी दुनिया घूमी है, लेकिन दुनिया में फुलेरा जैसी कोई जगह नहीं है।'

फुलेरा के फेमस डायलॉग भी बोलते दिखे क्रिकेटर

वीडियो में केविन पीटरसन सिर्फ गांव की सैर करते ही नहीं दिखे, बल्कि उन्होंने सीरीज के कई चर्चित डायलॉग भी अपने अंदाज में बोले। वो फुलेरा के लोगों के साथ घुलते-मिलते नजर आए। सीरीज के मशहूर किरदार बनराकस यानी दुर्गेश कुमार (Durgesh Kumar) और बिनोद यानी अशोक पाठक (Ashok Pathak) के साथ भी उनकी झलक देखने को मिली। मेकर्स ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा, 'देख रहा है बिनोद, केविन पीटरसन जी कितना प्यार करते हैं फुलेरा से।'

3 दिसंबर को रिलीज होगा 'पंचायत 5'

'पंचायत 5' का प्रीमियर 3 दिसंबर 2026 को प्राइम वीडियो पर होने वाला है। इस सीजन में जितेंद्र कुमार (Jitendra Kumar), रघुबीर यादव (Raghubir Yadav), नीना गुप्ता (Neena Gupta), चंदन रॉय (Chandan Roy), फैसल मलिक (Faisal Malik), सुनीता राजवर (Sunita Rajwar), सांविका (Sanvikaa), दुर्गेश कुमार और अशोक पाठक अपने पुराने किरदारों में लौटेंगे।

End Article
अभयauthor

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। ...

End of Feed