कपिल के शो पर Kartik Aaryan की मम्मी बनीं मैच मेकर, बेटे की शादी के लिए ढूंढने लगीं बहू

कार्तिक आर्यन हाल ही में कपिल शर्मा शो पर अपनी मां डॉक्टर माला तिवारी के साथ पहुंचे। मेकर्स ने शो का नया प्रोमो शेयर किया है। प्रोमो में कार्तिक की मां ने उन्हें जमकर रोस्ट करते हुए नजर आ रही हैं। शो का प्रोमो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

The Great Indian Kapil Show: बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) को उनकी फिल्म 'चंदू चैंपियन' के लिए दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है। फिल्म में उनके काम को लोगों ने खूब पसंद किया है। एक्टर ने फिल्म में पूर्व पैरालंपिक मुरलीकांत पेटकर के किरदार को निभाया है। थिएटर्स में फिल्म अच्छा बिजनेस कर रही है। एक्टर अपनी प्रोफेशनल लाइफ के साथ पर्सनल लाइफ को लेकर भी चर्चा में रहते हैं। एक्टर हाल ही में अपनी कपिल शर्मा के शो द ग्रेट इंडियन कपिल शो में अपनी मां माला तिवारी के साथ पहुंचे।

End of Feed