वेब सीरीज

भयंकर ट्रोलिंग के बाद को-स्टार से सपोर्ट मिलने पर Sharmin Segal ने जताई खुशी, कहा- 'उनके अंदर हिम्मत..'

Sharmin Segal on Support from Co-stars: हीरामंडी के रिलीज होने के बाद से ही एक्ट्रेस शर्मिन सहगन को उनकी खराब एक्टिंग की वजह से ट्रोल किया जा रहा है। हालांकि उन्हें उनके को स्टार्स से काफी सपोर्ट मिला है। जिसको लेकर अब शर्मिन ने भी रिएक्ट किया है। आइए यहां नजर डालते हैं।

Image

sharmin segal and aditi rao hydari (credit Pic: Instagram)

Sharmin Segal on Support from Co-stars: बॉलीवुड के मशहूर फिल्ममेकर संजय लीला भंसाली (Sanjay Leela Bhansali) की पहली वेब सीरीज़ हीरामंडी: द डायमंड बाज़ार 1 मई को नेटफ्लिक्स पर प्रीमियर होने के बाद से ही चर्चा में बनी हुई है। उनकी भतीजी और एक्ट्रेस शर्मिन सहगल भी खबरों में हैं, जिन्हें न केवल उनकी एक्टिंग के लिए, बल्कि उनके इंटरव्यू के लिए भी ट्रोल किया जा रहा है। सोशल मीडिया पर तो कुछ लोगों ने शर्मिन पर यह भी आरोप लगाए कि वह अपने हीरामंडी को स्टार्स के प्रति 'असभ्य' और 'अपमानजनक' तौर पर बिहेव किया है।

अब शर्मिन ने इसको लेकर भी खुलासा किया है कि उनके लिए यह सब कैसा था। शर्मिन की ट्रोलिंग को लेकर अदिति राव हैदरी से लेकर ऋचा चढ्ढा तक कई स्टार्स ने उनका साथ दिया था। जिसको लेकर अब शर्मिन सहगल ने चुप्पी तोड़ी है। आइए एक्ट्रेस के बयान पर एक नजर डालते हैं।

'उनके अंदर साथ देने की हिम्मत है..'

शर्मिन ने इंडिया टुडे को बताया कि कैसे ऋचा चड्ढा और अदिति राव हैदरी जैसी उनकी को स्टार्स ने तमाम ट्रोलिंग के बीच उनके लिए खड़े होने का साहस दिखाया। उन्होंने कहा, 'मैं देखती हूं कि मेरे को स्टार मेरे सपोर्ट में सामने आकर बात करने की हिम्मत रखते हैं। यह अच्छा फील करवाता है कि वे मेरे पास ऐसा सपोर्ट मौजूद है। उनमें से कुछ ने पर्सनली मुझसे बात भी की। मुझे बस ऐसा महसूस होता है कि मैं उनके पास जाऊं और उन्हें गले लगा लूं.. अदिति मेरा ख्याल रखती है, मैं उसका ख्याल रखता हूं... वह उन लोगों में से एक है, जिन्होंने सबसे ज्यादा मुझे फोन किया, चेक इन किया और यह सुनिश्चित किया कि मैं वहां ठीक हूं।'

Madhav Sharma
माधव शर्माauthor

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून 2022 से जुड़े हैं। इससे पहले वह India TV में भी काम कर चुके हैं। वह दिल्ली के ही रहने वाले हैं। वह इतिहास, राजनीति और अर्थशास्त्र के अलावा भूगोल के विद्यार्थी रहे हैं और इन विषयों में खास दिलचस्पी रखते हैं। उन्होंने बेनेट यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया है। उनका सबसे पसंदीदा विषय मनोरंजन की चटपटी खबरे हैं उन्हें लिखना बहुत पसंद है परंतु एक अलग अंदाज से, वह क्रिकेट खेलना और देखना भी दोनों पसंद करते हैं। वह शांत स्वभाव के हैं और बातों को सही तरह से रखना जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article