वेब सीरीज

BB OTT 3 में 'वड़ा पाव गर्ल' की एंट्री से घूमा दर्शकों का माथा, बोले- लेवल सबके गिरेंगे, लेकिन पहले 'बिग बॉस' के

Viewers Angry On Chandrika Dixit Entry In Bigg Boss OTT 3: ओटीटी के चर्चित शो 'बिग बॉस ओटीटी 3' में वड़ा पाव गर्ल यानी चंद्रिका दीक्षित एंट्री करने के लिए तैयार हैं। उनसे जुड़ा प्रोमो वीडियो भी रिलीज हो चुका है। हालांकि चंद्रिका दीक्षित की एंट्री से दर्शक जरा भी खुश नजर नहीं आ रहे।

Image

'बिग बॉस ओटीटी 3' में चंद्रिका दीक्षित की एंट्री से नाराज हुए लोग

Viewers Angry On Chandrika Dixit Entry In Bigg Boss OTT 3: जियो सिनेमा का चर्चित और विवादित शो 'बिग बॉस ओटीटी' अपने तीसरे सीजन के साथ दस्तक देने के लिए तैयार है। अभी तक 'बिग बॉस ओटीटी 3' के लिए कई सितारों को अप्रोच किया जा चुका है। वहीं दिल्ली की वड़ा पाव गर्ल यानी चंद्रिका दीक्षित तो शो के लिए कंफर्म भी हो चुकी हैं। उनसे जुड़ा शो का प्रोमो वीडियो भी रिलीज हुआ था, जिसमें वह अपने सफर के बारे में बताती दिखाई दीं। लेकिन चंद्रिका दीक्षित (Chandrika Dixit)की एंट्री से 'बिग बॉस ओटीटी 3' (Bigg Boss OTT 3) के दर्शक जरा भी खुश नहीं दिख रहे। उन्होंने इस मामले पर मेकर्स को भी आड़े हाथों लिया।

बता दें कि चंद्रिका दीक्षित (Chandrika Dixit)से एक बार सवाल किया गया था कि क्या वह 'बिग बॉस ओटीटी 3' (Bigg Boss OTT 3) में नजर आएंगी। इसपर उन्होंने साफ मना किया था और कहा था कि मेरा सुकून मेरी रेड़ी है। मुझे मेरी रेड़ी पर काम करने दिया जाए, वही मेरा सुकून है। चंद्रिका दीक्षित की इन बातों पर तो दर्शकों ने नाराजगी जाहिर की ही। साथ ही 'बिग बॉस ओटीटी 3' के मेकर्स को भी जमकर फटकार लगाई।

चंद्रिका दीक्षित (Chandrika Dixit) के 'बिग बॉस ओटीटी 3' (Bigg Boss OTT 3) में कदम रखने की बात पर एक यूजर ने लिखा, "ओटीटी 3 पानी में गया छपाक।" वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, "लेवल सबके गिरेंगे, लेकिन सबसे पहले ओटीटी के और फिर टीवी के।" तीसरे यूजर ने लिखा, "इस बात से नफरत हो रही है कि बिग बॉस अब किसी ढंग के टैलेंट को नहीं ला रहा। इसका मतलब है कि लप्पू सा सचिन और जिस इंसान ने कंगना को थप्पड़ मारा था। वो भी बिग बॉस में आ सकते हैं, क्योंकि वे वायरल हो गए थे?"

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article