बॉलीवुड

Salman Khan ने शुरू की Sikander की शूटिंग, भाईजान ने सेट से शेयर की पहली तस्वीर

सलमान खान की मोस्ट अवेटेड फिल्म सिकंदर की शूटिंग शुरू हो गई है। एक्टर ने फिल्म के सेट से पहली फोटो शेयर की है। फोटो में एक्टर अपनी टीम के साथ नजर आ रहे हैं। एक्टर की फोटो सोशल मीडिया पर आते ही वायरल हो गई है। ये फिल्म अगले साल ईद पर रिलीज होगी।

Image

Salman Khan (credit pic: Instagram)

Sikander: सलमान खान (Salman Khan) की मोस्ट अवेटेस्ड फिल्म 'सिकंदर' (Sikander) को लेकर काफी बज बना हुआ है। फिल्म में सलमान के साथ रश्मिका मंदाना लीड रोल में हैं। भाईजान ने फिल्म की शूटिंग शुरू कर दी है। एक्टर ने फिल्म के सेट से पहली तस्वीर शेयर की है। एक्टर ने ये पोस्ट अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की है। फोटो सोशल मीडिया पर आते ही वायरल हो गई है। भाईजान की अपकमिंग प्रोजेक्ट की अनाउंसमेंट के बाद से ही फैंस काफी एक्साइटेजड है।

फोटो में सलमान टीम के साथ स्क्रीन पर देखते हुए नजर आ रहे हैं। भाईजान काफी हैंडसम लग रहे हैं। एक्टर ने इस फोटो को शेयर करते हुए कैप्शन लिखा, सिंकदर की टीम के साथ (ईद 2025)। फैंस एक्टर को नए अंदाज में देने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

सिकंदर के सेट से पहली तस्वीर आई सामने

सिकंदर एक्शन थ्रिलर प्रोजेक्ट है। फिल्म का निर्देशन ए आर मुरुगादास कर रहे हैं। इस बिग बजट फिल्म को साजिद नाडियाडवाला प्रोड्यूस कर रहे हैं। फिल्म में धुआंधार एक्शन देखने को मिलने वाला है। साजिद और सलमान ने इससे पहले भी कई प्रोजेक्ट में साथ काम किया है। फिल्म में एक्टर के साथ रश्मिका मंदाना भी नजर आएंगी। दोनों पहली बार साथ में स्क्रीन शेयर कर रहे हैं। दोनों को साथ में देखने के लिए दर्शक काफी एक्साइटेड हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, सिकंदर के एक्शन सीन्स को भाईजान खुद करेंगे। इसके लिए उन्होंने अपनी फिजिक्ल फिटेनस पर काफी काम किया है। फिल्म अगले साल ईद पर रिलीज होगी।

सिकंदर से पहले एक्टर की टाइगर 3 सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म को दर्शकों का पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिला था। टाइगर 3 में एक्टर के साथ कैटरीना कैफ लीड रोल में थी।

Priyanka Jha
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article