The Great Indian Kapil Show: सैफ के 5वें बच्चे पर करीना ने लगाया ब्रेक! फैमिली प्लानिंग पर एक्ट्रेस ने दिया जवाब

  • Authored by: अभय
  • Updated Oct 18, 2026, 07:18 PM IST

Saif Ali Khan-Kareena Kapoor on Third Child: करीना कपूर (Kareena Kapoor) और सैफ अली खान (Saif Ali Khan) की फैमिली लाइफ एक बार फिर चर्चा में है। बच्चों को लेकर एक्ट्रेस की बात ने सबका ध्यान खींचा है।

Saif Ali Khan-Kareena Kapoor on Third Child: बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर (Kareena Kapoor) और सैफ अली खान (Saif Ali Khan) की जोड़ी अक्सर अपनी शानदार केमिस्ट्री को लेकर चर्चा में रहती है। दोनों की शादी को 14 साल हो चुके हैं और उनके दो बेटे तैमूर अली खान (Taimur Ali Khan) और जहांगीर अली खान (Jehangir Ali Khan) हैं। हाल ही में दोनों एक बार फिर अपनी निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों में आ गए। कॉमेडियन कपिल शर्मा (Kapil Sharma) के द ग्रेट इंडियन कपिल शो (The Great Indian Kapil Show) में बड़ खुलासा किया है, जिसने सबका ध्यान अपनी तरफ खींच लिया। तो चलिए जानते हैं कि कपल ने क्या कहा है।

The Great Indian Kapil Show Saif Ali Khan-Kareena Kapoor on Third Child

सैफ अली खान के साथ तीसरा बच्चा नहीं चाहतीं करीना कपूर, एक्ट्रेस ने बताई इसकी वजह (Image Source: Netflix)

कपल ने कही ये बात

करीना कपूर और सैफ अली खान हाल ही में करीना और सैफ कॉमेडियन कपिल शर्मा के शो में नजर आए। बातचीत के दौरान सैफ के बच्चों को लेकर मजाक हुआ। ये बातचीत तब शुरू हुई, जब कपिल शर्मा ने मजाक में कहा, 'सर, यह आपके लिए किसी आशीर्वाद से कम नहीं है कि हर दशक में आपका एक बच्चा होता है।' इस पर करीना कपूर ने अपने पति सैफ अली खान की तरफ मुड़कर मजाक जारी रखा। उन्होंने पूछा, 'सैफू, आपका हर दशक में एक बच्चा होता है। अब आगे क्या प्लान है?' सैफ कुछ जवाब दे पाते, उससे पहले शो की सह-होस्ट अर्चना पूरन सिंह ने कहा, 'हम जल्द ही एक और दशक में प्रवेश करने वाले हैं।' करीना ने तुरंत जवाब दिया, 'हां, हम होंगे, लेकिन मेरे साथ नहीं।' उनके इस मजेदार जवाब से सैफ थोड़े असहज नजर आए।

End of Feed