Joram Ott Release: मनोज बाजपेयी की 'जोरम' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें कहां दे सकते हैं फिल्म

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Feb 2, 2024, 03:10 PM IST

Joram Ott Release: मनोज बाजपेयी की फिल्म जोरम बॉक्स ऑफिस पर 8 सितंबर को रिलीज हुई थी। फिल्म में मनोज के साथ मोहम्मद जीशान आयूब, स्मिता तांबा और तनिष्ठा चटर्जी मुख्य भूमिका में थे। दर्शक इस फिल्म के ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। अब मेकर्स ने फिल्म को ओटीटी पर रिलीज कर दिया है।

Joram Ott Release: बॉलीवुड एक्टर मनोज बाजपेयी (Manoj Bajpayee) किसी पहचान के मोहताज नहीं है। एक्टर की फिल्म जोरम को बॉक्स ऑफिस पर पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिला था। एक्टर के काम की जितनी तारीफ की जाए उतनी कम है। फिल्म साल 2023 में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म को देवशीष मखीजा ने डायकरेक्ट किया था। फिल्म को 69वें फिल्मफेयर अवॉर्ड में बेस्ट फिल्म का अवॉर्ड मिला है। फैंस इस फिल्म के ओटीटी रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। मेकर्स ने इस फिल्म को जी स्टूडियो को बेच दिया है।

End of Feed