वेब सीरीज

Poonam Pandey Death: एक्ट्रेस पूनम पांडे का सर्वाइकल कैंसर से निधन, आकस्मिक मौत से सदमे में लोग

Lock Upp Star Poonam Pandey Dies Due To Cervical Cancer: लॉकअप के जरिए अपनी जबरदस्त पहचान बनाने वाली पूनम पांडे को लेकर हाल ही में चौंकाने वाली खबर आई है। पूनम पांडे के इंस्टाग्राम एकाउंट से पोस्ट वायरल हो रही है, जिसमें कहा जा रहा है कि उनका सर्वाइकल कैंसर के कारण निधन हो गया है। मॉडल पूनम पांडे का सर्वाइकल कैंसर से निधन

Image

पूनम पांडे का सर्वाइकल कैंसर के कारण हुआ निधन

Lock Upp Star Poonam Pandey Dies Due To Cervical Cancer in Hindi: मशहूर एक्ट्रेस और लॉकअप कंटेस्टेंट पूनम पांडे को लेकर चौंकाने वाली खबर आ रही है। पूनम पांडे (Poonam Pandey) ने 32 वर्ष की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह दिया है। उनका निधन सर्वाइकल कैंसर के कारण हुई है। इस बात की जानकारी खुद पूनम पांडे की इंस्टाग्राम पोस्ट से मिली है, साथ ही उनकी टीम ने भी मामले की पुष्टि की है। बता दें कि पूनम पांडे ने 2013 में फिल्मों में कदम रखा था। साथ ही एकता कपूर के शो 'लॉकअप' से भी उन्होंने खूब सुर्खियां बटोरी थीं।

'लॉकअप' (Lock Upp) स्टार पूनम पांडे (Poonam Pandey) की इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा नजर आया, "आज सुबह हमारे लिए बहुत ही मुश्किल और दुखद रही। हमें ये बताते हुए बहुत दुख हो रहा है कि हमने अपनी प्यारी पूनम पांडे को सर्वाइकल कैंसर के कारण खो दिया है। जो भी उनके संपर्क में आया था, वह उनसे बहुत ही प्यार से मिला। इस दुख की घड़ी में हम निजता की मांग करते हैं।" पूनम पांडे के इंस्टाग्राम एकाउंट पर ये पोस्ट देख लोग यकीन नहीं कर पा रहे हैं। कुछ का मानना है कि पोस्ट फेक है तो वहीं कुछ का कहना है कि उनका एकाउंट ही हैक हो गया है।

पूनम पांडे की टीम का भी मामले पर बयान आया है। उनका कहना है कि जिंदगी के आखिरी पलों में वह कानपुर में मौजूद अपने घर में थीं और वहीं उन्होंने आखिरी सांसें लीं। उनके अंतिम संस्कार से जुड़ी जानकारी अभी भी सामने आनी बाकी है। पूनम पांडे के करियर की बात करें तो उन्होंने 'नशा' से लेकर 'द जर्नी ऑफ कर्मा' तक में काम किया है।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article