आख़िरी बार लौटेगी सलीम जावेद की जोड़ी, इस शर्त पर लिखेंगे सलमान खान के लिये लिखेंगे Blockbuster मूवी

एंग्री यंग मेन: द सलीम जावेद स्टोरी का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज हो गया है। इस डॉक्यूमेंट्री सीरीज के रिलीज का फैंस को बेसब्री से इंतजार है। सीरीज के ट्रेलर लॉन्च पर जावेद अख्तर ने खुलासा किया कि वो सलीम खान के साथ दोबारा काम करना चाहेंगे। लेकिन लेखक ने इसी के साथ एक शर्त भी रखी है।

Angry Young Men: The Salim Javed Story: एंग्री यंग मेन का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज हो गया है। इस डॉक्यूमेंट्री सीरीज में सलीम खान और जावेद अख्तर की रियल लाइफ स्टोरी को दिखाया गया है। सीरीज में दोनों की जिंदगी की झलक देखने को मिलती है जिसमें दोनों अपने नाम का क्रेडिट लेने के लिए किस तरह से प्रोड्यूसर्स से लड़ते थे। 70 के दशक में सलीम और जावेद की हिट जोड़ी साथ में काम करती है। दोनों ने साथ में 25 फिल्मों की कहानी लिखी है जिसमें से 22 फिल्में सुपरहिट रही।

1980 में दोनों ने अलग होने का फैसला ले लिया। इसके बाद से दोनों ने साथ में फिर कभी काम नहीं है। डॉक्यूमेंट्री सीरीज के ट्रेलर लॉन्च पर सलीम और जावेद से पूछा गया कि क्या वो फिर से साथ में काम करेंगे। इसके जवाब में जावेद ने कहा मैं और सलीम एक फिल्म में फिर से साथ काम करेंगे। इसके बाद सलमान कहते हैं लाइन यही से शुरू होती है।

End of Feed