वेब सीरीज

Janmashtami 2026: घर बैठे इन 5 शोज और फिल्मों से स्पेशल मनाए जन्माष्टमी, परिवार संग देखकर आ जाएगा मजा

Janmashtami 2026: जन्माष्टमी के त्योहार पर लोग भगवान कृष्ण की भक्ति में लीन हैं। टीवी और बॉलीवुड में कृष्ण की लीलाओं पर काफी कुछ बना है। आज हम आपको ऐसे पांच शोज और फिल्मों के नाम बताते हैं।

Image

janmashtami 2026 (photo credit- instagram)

Janmashtami 2026: देशभर में आज यानी 4 सितंबर को कृष्ण जन्माष्टमी (Janmashtami 2026) मनाई जा रही है। बडे़ बड़े स्टार्स से लेकर तमाम लोग आज के दिन कृष्ण भक्ति में लीन है। लोग आज के दिन मंदिरों में भगवान कृष्ण के दर्शक करने पहुंच रहे हैं और इस खास अवसर पर तमाम मंदिरों को भी शानदार तरीके से सजाया गया है। इतना ही नहीं, आज के दिन मेले में भीड़ देखने के लिए मिल रही है। इन तैयारियों के चक्कर में आज हर तरफ भीड़ है और अगर आप भीड़भाड़ से बचकर घर पर रहकर ही जन्माष्टमी को शांति के साथ मनाना चाहते हैं तो हम आपके लिए कुछ फिल्में और शोज लेकर आए हैं, जिन्हें आप ओटीटी पर आसानी से देख सकते हैं। इन फिल्मों में राधा रानी और कृष्ण की कहानी आपको पसंद आएंगी। (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: Bigg Boss 20 Isha Rikhi: कौन हैं बिग बॉस 20 की कंटेस्टेंट Isha Rikhi? जानें उनकी फैमिली, करियर और एजुकेशन डिटेल्स

महाभारत

महाभारत और कृष्ण लीलाओं की जब जब बात आती है तो महाभारत की याद सबसे पहले आती है और इसमें सबसे पहला नाम बीआर चोपड़ा के आइकॉनिक शो महाभारत का है। इस शो में बीआर चोपड़ा ने पूरी महाभारत को काफी खूबसूरती और ट्रेडिनशनल अंदाज में दिखाया था। शो का एक एक सीन को बारीकी के साथ स्क्रीन पर पेश किया गया। शो में कृष्ण का रोल नितीश भारद्वाज ने निभाया। ये शो यूट्यूब पर मौजूद है। (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: Koffee With Karan 9: Karan Johar के शो में अकेले शिरकत करेंगे Salman Khan
janmashtami 2026

janmashtami 2026 (photo credit- instagram)

    श्री कृष्णा

    टीवी पर श्री कृष्ण के बालपन के दिखाने के लिए कई कार्टून शोज और मूवीज आई है, लेकिन रामानंद सागर इस पर एक पॉपुलर शो लेकर आए थे। धारावाहिक श्री कृष्णा में कान्हा के बाल रूप से लेकर उनके द्वारकाधीश बनने तक की पूरी कहानी को बेहद खूबसूरती से दिखा गया है।

    राधाकृष्ण

    स्टार भारत पर सीरियल राधाकृष्ण ने पॉपुलैरिटी में कई रिकॉर्ड तोड़ दिए थे। इस शो में भगवान कृष्ण का रोल सुमेध मुदगलकर और राधा का रोल मल्लिका सिंह ने निभाया था। दोनों की जोड़ी टीवी पर बेस्ट राधा कृष्ण की जोड़ियों में से एक बन गई थीं। ये शो आप डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर देख सकते हैं।
    janmashtami 2026

    janmashtami 2026 (photo credit- instagram)

    ओ माय गॉड

    अक्षय कुमार की फिल्म ओ माय गॉड के दो पार्ट रिलीज हो चुके हैं और दोनों पार्ट में भगवान को मॉर्डन अंदाज में दिखाया गया है, जो लोगों के बीच आकर उनकी मदद करते हैं। पहले पार्ट में परेश रावल अक्षय कुमार संग दिखे। वहीं, दूसरे पार्ट में पंकज त्रिपाठी और अक्षय कुमार की जोड़ी नजर आईं।

    कार्तिकेय 2

    श्री कृष्ण की द्वारका नगरी कई सारे रहस्यों से भरी हुई हैं औऱ अगर आप इस रहस्यों को मॉर्डन नजरिए से देखना चाहते हो तो कार्तिकेय 2 एक बेहतरीन ऑप्शन है। इस फिल्म में अनुपम खेर और निखिल सिद्धार्थ की जोड़ी ने फैंस को इंप्रेस कर दिया था।
    Kavita
    कविताauthor

    कविता टाइम्स नाउ नवभारत डिजीटल के एंटरटेनमेंट डेस्क में बतौर चीफ कॉपी एडिटर की पोस्ट पर काम कर रही है. पत्रकारिता के क्षेत्र डिप्लोमा हासिल करने के बाद कविता ने मनोरंजन के क्षेत्र में कदम रखा, जहां पर वह टीवी पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबे समय से काम कर रही है. टीवी के क्षेत्र में कविता की मजबूत पकड़ है. इस क्षेत्र में कविता को फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जानी जाती हैं. कविता ने अब तक 6,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं. मनोरंजन पत्रकारिता में तेजी से आ रहे बदलाव पर पैनी नजर रखना और समय पर हर सटीक खबर की जानकारी देना कविता की खासियत है.

    और पढ़ें
    End of Article