टीवी मसाला

Bigg Boss 20 Isha Rikhi: कौन हैं बिग बॉस 20 की कंटेस्टेंट Isha Rikhi? जानें उनकी फैमिली, करियर और एजुकेशन डिटेल्स

Bigg Boss 20 Isha Rikhi Contestants Profile: सलमान खान के रियलिटी शो बिग बॉस 20 में ईशा रिखी आ रही हैं। बादशाह से तलाक की खबरों के बीच ईशा सीधा इस शो में एंट्री लेंगी।

Image

bigg boss 20 isha rikhi (photo credit- instagram)

Bigg Boss 20 Isha Rikhi Contestants Profile: सलमान खान के रियलिटी शो बिग बॉस 20 (Bigg Boss 20 ) में ईशा रिखी (Isha Rikhi) आने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। ईशा रिखी के नाम की घोषणा अब तक मेकर्स की तरफ से नहीं हुई है, लेकिन एक्ट्रे्स ने शो में जाने की बात कबूल ली है। ईशा शो में एंट्री लेने से पहले ही अपनी निजी जिंदगी की वजह से विवादों में आई। उनके और बादशाह के रिश्ते की सच्चाई दुनिया के सामने आ गई। अब लोग ईशा रिखी से जुड़ी जानकारी इंटरनेट पर सर्च कर रहे हैं। आइए आपको ईशा रिखी के करियर से लेकर फैमिली बैकग्राउंड तक के बारे में बताते हैं। (टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: Bigg Boss 20 Aamrapali Dubey: कौन हैं बिग बॉस 20 की कंटेस्टेंट Aamrapali Dubey? जानें उनकी फैमिली, करियर और एजुकेशन डिटेल्स

    ईशा रिखी का करियर

    ईशा रिखी ने छोटी उम्र में ही ग्लैमर इंडस्ट्री में कदम रख दिया था। वह महज 12वीं कक्षा से मॉडलिंग की दुनिया में आ गईं। ईशा ने छोटी उम्र में ही मदर डेयरी, मीना बाजार और कल्याण ज्वैलर्स जैसे बड़े ब्रांड्स के विज्ञापनों में काम किया। इसके अलावा, उन्होंने कई मशहूर डिजाइनरों के लिए रैंप वॉक भी किया। ईशा ने साल 2011 में प्रीत हरपल के म्यूजिक वीडियो बीए फेल के जरिए स्क्रीन पर कदम रखा और फिर वह पूरी तरह एक्टिंग में आ गईं। उनकी डेब्यू फिल्म साल 2013 में रिलीज हुई, जिसका नाम जट्ट बॉयज पुत्त जट्टा है। इसके बाद ईशा ने हेप्पी गो लकी और अरदाज जैसी फिल्मों में काम किया। साल 2018 में ईशा ने बॉलीवुड में कदम रखा। वह फिल्म नवाबजादे में वरुण धवन, राघव जुयाल और पुनीत पाठक संग नजर आईं। (टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: Bigg Boss 20 Mary Kom: कौन हैं बिग बॉस 20 के कंटेस्टेंट Mary Kom? जानें उनकी फैमिली, करियर और एजुकेशन डिटेल्स

      ईशा रिखी का फैमिली बैकग्राउंड

      चंडीगढ़ में जन्मी ईशा रिखी ने छोटी उम्र में ही अपने पति को खो दिया था। ईशा ने चंडीगढ़ में रहते ही अपनी स्कूलिंग पूरी की और फिर पंजाब यूनिवर्सिटी से अपना ग्रेजुएशन किया। ईशा का परिवार लाइमलाइट से दूर रहता है, लेकिन एक्ट्रेस की निजी लाइफ तब चर्चा में आ गई, जब उनकी बादशाह संग शादी हुई। ईशा और बादशाह ने अचानक ही अपनी शादी की जानकारी दी। दोनों ने वेडिंग फोटोज शेयर कर फैंस को हैरान कर दिया था। हालांकि, दोनों ने शादी के बाद महज 5 महीने में अलग होने का फैसला लेकर फैंस को झटका दिया।

      सोशल मीडिया पर एक्टिव हैं ईशा रिखी

      ईशा रिखी सोशल मीडिया पर किसी स्टार से कम नहीं है। वह सोशल मीडिया पर तगड़ी फैन फॉलोइंग रखती हैं। इंस्टाग्राम पर ईशा को 1.1 मिलियन लोग फॉलो करते हैं और यकीनन बिग बॉस में आने के बाद फॉलोअर्स की संख्या में तगड़ा इजाफा होने वाला है। तमाम स्टार्स को रियलिटी शोज में आने का ये फायदा जरूर मिलता है।

      अब ईशा रिखी बिग बॉस में अपनी पर्सनल लाइफ में आए तूफान के साथ एंट्री ले रही है और बिग बॉस के गेम में पर्सनल और प्रोफेशनल दोनों तरह से टारगेट किया जाता है। अब देखना होगा कि क्या ईशा रिखी इस शो में अपनी निजी लाइफ के बारे में बात करती हैं या नहीं।

      Kavita
      कविताauthor

      कविता टाइम्स नाउ नवभारत डिजीटल के एंटरटेनमेंट डेस्क में बतौर चीफ कॉपी एडिटर की पोस्ट पर काम कर रही है. पत्रकारिता के क्षेत्र डिप्लोमा हासिल करने के बाद कविता ने मनोरंजन के क्षेत्र में कदम रखा, जहां पर वह टीवी पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबे समय से काम कर रही है. टीवी के क्षेत्र में कविता की मजबूत पकड़ है. इस क्षेत्र में कविता को फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जानी जाती हैं. कविता ने अब तक 6,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं. मनोरंजन पत्रकारिता में तेजी से आ रहे बदलाव पर पैनी नजर रखना और समय पर हर सटीक खबर की जानकारी देना कविता की खासियत है.

      और पढ़ें
      End of Article