Rise and Fall 2 में एंट्री मारेंगे Hero No. 1 गोविंदा!!

बॉलीवुड के हीरो नं. 1 गोविंदा को लेकर इंडस्ट्री से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। इसके अनुसार एक्टर गोविंदा जल्द ही अश्नीर ग्रोवर के शो राइज एंड फॉल में नजर आएंगे। वो प्रतियोगी के रूप में हिस्सा लेंगे।

बॉलीवुड एक्टर गोविंदा पिछले काफी लम्बे समय से खबरों में छाए हुए हैं। उनकी पर्सनल लाइफ को लेकर हर दूसरे दिन नई-नई खबर आती रहती है, जिसकी वजह से लोग चौंकते रहते हैं। हालांकि इस दफा हम गोविंदा की जिंदगी से जुड़ी एक ऐसी खबर बताने जा रहे हैं, जो लोगों को हैरान कर देगी। असल में गोविंदा ने फैसला लिया है कि वो रिएलिटी शो में हिस्सा लेंगे। गोविंदा को लेकर सामने आई ताजा जानकारी के अनुसार, वो जल्द ही राइज एंड फॉल नाम के शो में प्रतियोगी के रूप में दिखाई देंगे और दर्शकों का मनोरंजन करेंगे। TimesNow NavBharat पर ये खबर भी पढ़ें: Woh Phir Kabhi Dikha Nahi: Nawazuddin Siddiqui के साथ म्यूजिकल थ्रिलर लाएंगे Tigmanshu Dhulia

Rise and Fall 2 में एंट्री मारेंगे Hero No. 1 गोविंदा!!

Rise and Fall 2 में एंट्री मारेंगे Hero No. 1 गोविंदा!!

Rise and Fall 2 में एंट्री मारेंगे Hero No. 1 गोविंदा!!

एक्टर गोविंदा को लेकर वैरायटी इंडिया ने ये खबर छापी है कि राइज एंड फॉल के मेकर्स ने कुछ समय पहले हीरो नं. 1 के साथ चर्चा की थी, जिसके बाद दोनों में सहमति बन गई है। गोविंदा जल्द शुरू होने वाले राउज एंड फॉल 2 में एक प्रतियोगी के तौर पर नजर आएंगे। गोविंदा के नाम का आधिकारिक फैसला जल्द ही हो सकता है। TimesNow NavBharat पर ये खबर भी पढ़ें: Priyadarshan की अगली फिल्म में शिकारी बनेंगे Akshay Kumar, जंगलों में होगी शूटिंग

End of Feed