रणवीर अल्लाहबादिया के खिलाफ दर्ज हुई FIR, मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस बोले 'सख्त एक्शन लिया जाएगा...'

जाने-माने कॉमेडियन समय रैना के शो इंडियाज गॉट लेटेंट पर यूट्यूबर रणवीर अल्लाहबादिया गेस्ट के रूप में पहुंचे थे, जहां उन्होंने विवादित बयान देकर बड़ी मुसीबत मोल ले ली है। रणवीर अल्लाहबादिया के बयान पर लगातार विवाद हो रहा है, जिस कारण मुंबई पुलिस की हरकत में आ गई है। मुंबई पुलिस ने लोगों का गुस्सा देखकर रणवीर के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है और एक्शन लेने का आश्वासन दिया है।

कॉमेडियन समय रैना का विवादित कॉमेडी शो इंडियाज गॉट लेटेंट समय-समय पर विवादों में फंसता रहता है। अक्सर लोग इस शो पर बोले जाने वाले विवादित बयानों पर गुस्सा जाहिर करते रहते हैं लेकिन कहीं न कहीं शो के मेकर्स को इस गुस्से से फायदा ही मिल रहा था लेकिन बीते एपिसोड में रणवीर अल्लाहबादिया द्वारा बोली गई बात लोगों के गले नहीं उतर रही है और वो लगातार गुस्सा जाहिर कर रहे हैं। लोगों के गुस्से को देखते हुए मुंबई पुलिस हरकत में आ गई है और उन्होंने रणवीर अल्लाहबादिया, समय रैना और अपूर्वा मखीजा समेत शो के ऑर्गनाइजर्स के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। मुंबई पुलिस ने लोगों को भरोसा जताया है कि वो इन लोगों के खिलाफ जरूरी कदम उठाएगी ताकि इस तरह की गलतियां भविष्य में न हो।

FIR on Ranveer

एएनआई ने ट्वीट करके लोगों को बताया है, 'यूट्यूबर रणवीर अल्लाहबादिया, सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर अपूर्वा मखीजा, कॉमेडियन समय रैना और शो इंडियाज गॉट लेटेंट के ऑर्गनाइजर्स के खिलाफ मुंबई पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है। ये एफआईआर मुंबई कमिश्नर और महाराष्ट्र वूमेन कमीशन के पास दर्ज कराई गई है।'

End of Feed