इंसानी तस्करी की खौफनाक दुनिया पर आधारित जबरदस्त थ्रिलर “ह्यूमन कोकेन” की रिलीज डेट आई सामने

Human Cocaine Release Date: तैयार हो जाइए एक ऐसी फ़िल्म के लिए जो कहानी कहने की सीमाओं को लांघती है और भारतीय पर्दे पर शायद ही कभी दिखाए गए संसार में कदम रखती है। फिल्म की रिलीज डेट सामने आ गई है साथ ही स्टारकास्ट से भी पर्दा हटा है।

Human Cocaine Release Date: भारतीय सिनेमा में अब एक ऐसी फिल्म आने वाली है जो दर्शकों को झकझोर देगी। ह्यूमन कोकेन” एक हाई-ऑक्टेन साइकोलॉजिकल थ्रिलर है, जो उन अंधेरे गलियारों में उतरती है जहाँ इंसानों को जिंदा ड्रग कैरियर यानी ‘चलती-फिरती कोकेन’ के रूप में इस्तेमाल किया जाता है। यह कहानी अपराध और मानवता की सीमाओं को तोड़ने का वादा करती है।

Human Cocaine

फिल्म के लीड एक्टर पुष्कर जोग( Pushkar Jog) हैं, जिन्हें “ज़बरदस्त से दिल जीतने” और बिग बॉस मराठी सीजन 1 में रनर-अप बनने के बाद खूब लोकप्रियता मिली। उन्होंने बताया कि “ह्यूमन कोकेन” उनके करियर की सबसे चुनौतीपूर्ण फिल्मों में से एक है। पुष्कर ने अपने किरदार को सही ढंग से निभाने के लिए कई वर्कशॉप्स कीं हैं, ताकि वह एक ऐसे व्यक्ति की मानसिक स्थिति को समझ सकें जो ड्रग कार्टेल्स और साइबर क्राइम की खतरनाक दुनिया में फंस जाता है।

End of Feed