Panchayat 5 Update: बच्चों से लेकर बड़ों तक की फेवरेट वेब सीरीज पंचायत ने अपने 4 सीजन से खूब मनोरंजन किया। यह एक ऐसी इंडियन वेब सीरीज थी जिसमें न तो कोई फालतू का ड्रामा था और न ही कोई चालबाजी थी। इस सीरीज के एक-एक किरदार ने और डायलॉग ने जनता के दिल पर राज किया। कुछ महीने पहले ही सीजन 4 की चर्चा खत्म हुई कि अब इसके सीजन 5 की सुगबुगाहट होने लगी। जनता के बीच पंचायत सीजन 5 पर चर्चा होनी शुरू हो गई है। लोग जानना चाहते हैं कि क्रांति देवी प्रधान बनने के लिए बाद क्या खेल रचने वाली है। पंचायत के प्रह्लाद चा ने सीजन 5 पर अपडेट दे दी है। जिसके बाद जनता के दिल को ठड़क पड़ेगी।
पंचायत( Panchayat) सीरीज में प्रह्लाद चा बने फैसल मलिक( Faisal Malik) ने सीजन 5 पर अपडेट दिया है। अपने हालिया इंटरव्यू में उन्होंने बताया कि सीजन पर की शूटिंग अभी शुरू नहीं हुई है। अभी केवल स्क्रिप्ट पर काम चल रहा है और कहानी लिखी जा रही है। उन्होंने ये भी बताया कि अभी बंद कमरे में काम चल रहा है। उसके बाद कहीं शूटिंग होगी और फिर जाकर एडिटिंग और बाकी काम होगा। फैसल मलिक की बातों से जाहीर होता है कि इस साल सीरीज रिलीज होने की कोई उम्मीद नहीं है।
पंचायत के निर्माताओं ने अपनी यह तो बताया नहीं है कि सीजन 5 कब तक आएगा हालांकि यह जरूर बता दिया कि सीजन 5 जरूर आएगा। फ़ैसल मलिक की बातों को सुनकर लग रहा है कि अगले साल की शुरुआत तक सीरीज की शूटिंग शुरू होगी और 2026 के मध्य तक शो रिलीज किया जाएगा। फैंस को अब लेटेस्ट अपडेट का बेसब्री से इंतजार है।
पंचायत सीजन 5 से उम्मीद
पंचायत सीजन 4 में फैंस ने देखा कि क्रांति देवी चुनाव जीत जाती है। अब फुलेरा गाँव की सत्ता मंजू देवी के हाथों से चली जाती है। अगले सीजन में फैंस यह देखना चाहते हैं कि क्रांति देवी क्या करती है। साथ ही सचिव जी भी कैट की परीक्षा पास कर लेते हैं। सचिव और रिंकी के प्यार का आगे क्या होगा यह भी देखना दिलचस्प होने वाला है।
