Hrithik Roshan New Project: बॉलीवुड के जाने-माने स्टार ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) इन दिनों अपनी अपकमिंग वेब सीरीज स्टॉर्म (Storm) को लेकर चर्चा में बने हुए है। ऋतिक रोशन की इस सीरीज को लेकर एक के बाद एक अपडेट सामने आ रहे हैं। ये ऋतिक रोशन का पहला ओटीटी प्रोजेक्ट है जिसे वो प्राइम वीडियो के साथ ला रहे हैं। इन सब के बाद अब ऋतिक रोशन का नाम एक और फिल्म से जुड़ रहा है। ऋतिक रोशन ने अमेजन प्राइम वीडियो के साथ अपना दूसरा प्रोजेक्ट अनाउंस कर दिया है। इसको लेकर सोशल मीडिया पर खूब बाते हो रही हैं। तो चलिए जानते हैं ऋतिक रोशन और प्राइम वीडियो के दूसरे प्रोजेक्ट के बारे में।
Image Source: Hrithik Roshan/ X
ये भी पढ़ें: वैलेंटाइन डे से एक दिन पहले ऋतिक रोशन और सबा आजाद का हुआ ब्रेकअप!! इस पोस्ट ने इंटरनेट पर मचाया तहलका
ऋतिक रोशन की नई फिल्म
एक्टर ऋतिक रोशन एक बार फिर से चर्चा में आ गए हैं। इसकी वजह कुछ और नहीं बल्कि अपकमिंग फिल्म है। इसका ऐलान ऋतिक रोशन ने अपने सोशल मीडिया हैंडल से किया है। आज यानी 17 मार्च 2026 को उन्होंने अमेजन प्राइम वीडियो के साथ अपना दूसरा प्रोजेक्ट अनाउंस किया है, जिसका नाम है मेस (Mess)। ये एक फुल-ऑन कॉमेडी फिल्म है, और ये उनकी प्रोडक्शन कंपनी HRX Films का प्राइम वीडियो के साथ दूसरा कॉलेबोरेशन है। पहला था थ्रिलर सीरीज स्टॉर्म (Storm), जो अभी आने वाली है। इस फिल्म को HRX Films के तहत प्रोड्यूस कर रहे हैं, उनके भाई ईशान रोशन (Eshaan Roshan) भी साथ हैं। फिल्म की डायरेक्शन राजेश ए. कृष्णन (Rajesh A. Krishnan) कर रहे हैं, जिन्होंने पहले लूटकेस (Lootcase) और क्रू (Crew) जैसी हिट कॉमेडी दी हैं। प्रोडक्शन में सोडा फिल्म्स लैब (Soda Films Lab) भी शामिल है।
ऋतिक रोशन ने कही ये बात
ऋतिक रोशन ने कहा है कि स्टॉर्म से उनका प्राइम वीडियो के साथ रिश्ता शुरू हुआ था और मेस उसका नैचुरल नेक्स्ट स्टेप है। वो प्लेटफॉर्म की तारीफ करते हुए बोले कि यहां बोल्ड और ओरिजिनल स्टोरीज को सपोर्ट मिलता है। वो और ईशान बहुत एक्साइटेड हैं, क्योंकि ये फिल्म कुछ अलग देखने वाले ऑडियंस को पसंद आएगी। डायरेक्टर राजेश कृष्णन ने भी कहा कि स्क्रिप्ट पर काम मजेदार रहा और ये कॉमेडी-केओस का परफेक्ट मिक्स है।
