वेब सीरीज

Lock Upp 2: गौरव खन्ना की पत्नी होने पर बोलीं आकांक्षा चमोला, 'लोगों ने मुझे बिना जाने गलत समझा'

  • Authored by: अभय
  • Updated Jul 19, 2026, 09:34 AM IST

Akanksha Chamola Lock Upp 2: टीवी एक्ट्रेस आकांक्षा चमोला ने खुलकर बताया कि गौरव खन्ना की पत्नी होने की वजह से लोग उन्हें अक्सर गलत समझ लेते हैं और बिना जाने राय बना लेते हैं।

Image

लॉक अप 2 में आकांक्षा चमोला ने किया ये खुलासा (Image Source: Lock Upp 2 Show)

Akanksha Chamola Lock Upp 2: रियलिटी शो लॉक अप 2 (Lock Upp 2) इन दिनों काफी चर्चा में बना हुआ है। इस शो को लेकर एक के बाद एक अपडेट सामने आ रहे हैं। कभी शो में मौजूद कंटेस्टेंट कई नए खुलासे करते हुए नजर आ रहे हैं। लेकिन सबका ध्यान आकांक्षा चमोला (Akanksha Chamola) ने अपनी तरफ खींच लिया है। आकांक्षा चमोला ने इस शो में अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़े कई ऐसे खुलासे किए जिसने सबको हैरान कर दिया। पहले उन्होंने बताया कि वो अपने पति गौरव खन्ना (Gaurav Khanna) से अलग हो रही है। अब इन सब के बीच आकांक्षा चमोला का शो से नया बयान सामने आया है। तो चलिए जानते हैं आकांक्षा चमोला क्या नया खुलासा किया है।

बाल-बाल बचीं आकांक्षा चमोला

एक्ट्रेस आकांक्षा चमोला एक बार फिर से खबरों में आ गई हैं। इसकी वजह आकांक्षा चमोला का शो लॉक अप 2 में दिया नया बयान है। हालिया एपिसोड में तीसरे हफ्ते का जजमेंट डे हुआ, जिसमें आकांक्षा चमोला (Akanksha Chamola), सूफी, योगेश, हर्षद और शिवांगी 'एट रिस्क' थे। इस दौरान जनता की आवाज बनकर एक्टर अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) शो में पहुंचे और उन्होंने इस हफ्ते के कंटेस्टेंट्स पर अपनी राय रखी। वहीं, शो के को-होस्ट फराह खान (Farah Khan) और रितेश देशमुख (Riteish Deshmukh) के पास पांचों 'एट रिस्क' कंटेस्टेंट्स में से किसी एक को सेफ करने का राइट था। दोनों ने आकांक्षा चमोला को सेफ करने का फैसला लिया। उनका कहना था कि आकांक्षा ने पूरे आत्मविश्वास और गरिमा के साथ अपनी बात रखी।

आकांक्षा चमोला ने कही ये बात

अपने सेफ होने के बाद आकांक्षा ने कहा, 'आप सभी का बहुत-बहुत शुक्रिया। आप लोगों से ये भरोसा मिलना मेरे लिए बहुत मायने रखता है। पिछले कुछ महीनों से पूरे देश में मुझे गलत समझा गया। सिर्फ इसलिए क्योंकि मैं किसी की पत्नी हूं और लोग मेरे व्यवहार को एक तय नजरिए से देखते हैं। अगर अब मैं लोगों की कुछ गलतफहमियां दूर कर पा रही हूं और उन्हें यह समझा पा रही हूं कि एक महिला को लेकर बनी सोच हमेशा सही नहीं होती, तो मुझे बहुत खुशी है। आपने मेरी बात को समझा, ये मेरे लिए बहुत बड़ी बात है। मैं दिल से आपकी आभारी हूं।' आकांक्षा चमोला के बयान को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट करके हमें जरूर बताएं।

Abhay
अभयauthor

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। वे फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जाने जाते हैं। अभय अबतक 9,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं। तेजी से बदलती एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में खबरों को पकड़ने, रिसर्च करने और समय पर प्रकाशित करने में उनकी खास दक्षता है।

और पढ़ें
End of Article