Lock Upp 2 Grand Finale: रितेश देशमुख और फराह खान के फेमस रिएलिटी शो 'लॉक अप 2' का ग्रैंड फिनाले 5 अगस्त को बड़े ही शानदार तरीके से होस्ट किया गया। इस शो की फर्स्ट रनर-अप शिवांगी जोशी रही हैं। कई लोगों को लग रहा था कि 'लॉक अप 2' के विनर की ट्रॉफी शिवांगी जोशी ही अपने नाम करेंगी लेकिन ऐसा हुआ नहीं। शिवांगी जोशी को मात देकर नेटफ्लिक्स के शो 'लॉक अप: सच या सजा' के ग्रैंड फिनाले में श्रेया कालरा ने विनर बनकर ट्रॉफी उठाई। हालांकि शिवांगी जोशी के विनर ना बनने से उनके फैन्स को बड़ा झटका लगा है। हैरानी की बात यह है कि हर्षद चोपड़ा के रिएक्शन ने भी वहां मौजूद सभी क ध्यान खींचा। शिवांगी जोशी जब विनर नहीं बनीं तो हर्षद चोपड़ा खुद को इमोशनल होने से रोक नहीं पाए। (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: Raaka: अल्लू अर्जुन स्टारर में नहीं होगा Shah Rukh Khan का कैमियो, अफवाहों पर लगा फुल स्टॉप)
शिवांगी जोशी के हाथ में 'लॉक अप 2' की ट्रॉफी ना देखकर इमोशनल हुए हर्षद चोपड़ा
शिवांगी जोशी के विनर ना बनने पर भावुक हुए हर्षद चोपड़ा
'लॉक अप 2' के होस्ट रितेश देशमुख और फराह खान ने विनर के नाम की घोषणा की तो हर्षद चोपड़ा काफी इमोशनल हो गए। हर्षद चोपड़ा चाहकर भी अपनी आंखों में आए आंसू रोक नहीं पाए। हालांकि यह पल यह दिल छूने वाला था। उनका यह रिएक्शन कैमरे में कैद हो गया, जो अब सोशल मीडिया पर बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है। श्रेया अपनी जीत का जश्न मना रही हैं। शिवांगी जोशी शो की फर्स्ट रनर अप बनकर सामने आईं। इस शो में फैन्स ने उनकी जर्नी को भी काफी पसंद किया है। लॉक अप 2 में शिवांगी जोशी ट्रॉफी नहीं जीत पाईं लेकिन उनका सफर बहुत अच्छा रहा। पूरे सीजन में वो सबसे मजबूत खिलाड़ियों में से एक रहीं। उन्होंने अच्छी परफॉर्मेंस दी और हिम्मत दिखाई। (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: Kajol ने ठुकराईं ये 6 सुपरहिट फिल्में, बाद में हुआ बड़ा पछतावा!)
श्रेया कालरा ने अपनी खास पावर से शिवांगी जोशी को निकाल दिया था। तब होस्ट रितेश देशमुख ने हर्षद को एक खास ऑफर दिया था। रितेश ने कहा था कि वो खुद बाहर होकर शिवांगी जोशी को फाइनलिस्ट बना सकते हैं। हर्षद ने बिना सोचे-समझे तुरंत हां कर दी थी। उन्होंने शिवांगी के सपने को अपने से आगे रखा। दिलचस्प बात यह है कि शिवांगी जोशी और हर्षद चोपड़ा की इस शो में अच्छी बॉन्डिंग देखने को मिली थी। बताते चलें शिवांगी जोशी पहली रनर-अप रहीं और योगेश रावत दूसरी रनर-अप। श्रेया कालरा ने विजेता की ट्रॉफी जीती और कथित तौर पर उन्हें 1 करोड़ रुपये की इनाम की रकम मिली है।
