Exclusive: ड्रीम एक्टर को भाव न देकर ड्रीम स्टोरी को तवज्जो देती हैं चाहत विग, बोलीं- 'स्टोरी ज्यादा..'

Chahat Vig Exclusive: ओटीटी वर्ल्ड की फेमस एक्ट्रेस चाहत विग इन दिनों अपनी नई सीरीज 36 डेज की वजह से चर्चा में है। इस वेब सीरीज को को लोग काफी अच्छा रिस्पॉन्स दे रहे हैं। इस बीच चाहत ने टाइम्स नाउ नवभारत से खास बातचीत की है, जिसमें उन्होंने एक से बढ़कर एक खुलासे किए हैं।

ओटीटी वर्ल्ड की फेमस एक्ट्रेस चाहत विग इन दिनों अपनी नई वेब सीरीज 36 डेज की वजह से चर्चा में हैं। इस सीरीज को लोग काफी अच्छा रिस्पॉन्स दे रहे हैं। बता दें कि इसमें बॉलीवुड एक्ट्रेस नेहा शर्मा भी दिखाई दे रही हैं। इन दोनों ने मिलकर धमाल मचा दिया है। चाहत विग की वेब सीरीज 36 डेज को आप सोनी लिव पर देख सकते हैं। इस बीच चाहत विग ने टाइम्स नाउ नवभारत से खास बातचीत की है, जिसमें उन्होंने एक से बढ़कर एक खुलासे किए हैं। आइए इस रिपोर्ट में जानते हैं चाहत ने क्या-क्या कहा है।

exclusive

नेहा शर्मा संग काम करने पर बोली चाहत विग

पॉपुलर एक्ट्रेस चाहत विग ने हाल ही में टाइम्स नाउ नवभारत से एक्सक्लूसिव बातचीत की है, जिसमें उन्होंने अपने करियर की शुरुआत से लेकर अपनी नई सीरीज के बारे में बताया है। चाहत ने कहा, इस सीरीज को इतना अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है उससे मैं काफी खुश हूं। इसमें जो मैंने सिया का रोल प्ले किया है वो मेरे लिए काफी खास रहा। मैंने अबतक सीरीज और फिल्मों में एक सिंपल लड़की का रोल निभाया है लेकिन इस सीरीज में मैंने कुछ अलग किया है। नेहा शर्मा संग काम करने पर चाहत ने कहा, 'उनके साथ काम करके मुझे काफी अच्छा फील हुआ। साथ ही पूरे स्टार कास्ट के साथ मैंने सेट पर खूब मस्ती की है।'

End of Feed