'अल्ट' के बैन पर एकता कपूर ने तोड़ी चुप्पी, कंगना रनौत ने किया सरकार के फैसले का स्वागत

  • Authored by: अभय
  • Updated Jul 26, 2025, 10:02 AM IST

Ektaa Kapoor And Kangana Ranaut on OTT Apps Ban: भारत सरकार द्वारा बैन किए ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर अब स्टार्स के रिएक्शन सामने आने शुरू हो गए हैं। प्रोड्यूसर एकता कपूर (Ektaa Kapoor) और सासंद और एक्ट्रेस कंगना रनौत (Kangana Ranaut) ने इसको लेकर एक बयान जारी किया है, जो काफी चर्चा में है।

Ektaa Kapoor And Kangana Ranaut on OTT Apps Ban: बॉलीवुड की मशहूर प्रोड्यूसर एकता कपूर (Ektaa Kapoor) काफी चर्चा में बनी रहती हैं। एकता कपूर की फिल्म और टीवी शोज से जुड़ी एक के बाद एक खबरें सामने आ रहती हैं। अभी हाल ही में एक ऐसी खबर सामने आई थी जिसने सबको हैरान कर दिया था। भारत सरकार ने एक बड़ा कदम उठाते हुए 25 ओटीटी प्लेटफॉर्म्स को बैन किया है। इन ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर अश्लील और आपत्तिजनक कंटेंट फैलाने का आरोप लगा है। इसी लिस्ट में अल्ट (ALTT) का नाम भी शामिल है। जिसको एकता कपूर से जोड़ा जा रहा है। अब इसको लेकर एकता कपूर ने सफाई दी है।

Ektaa Kapoor And Kangana Ranaut on OTT Apps Ban

Image Source: Google

एकता कपूर ने कही ये बात

'अल्ट' के बैन होने के बाद से एकता कपूर सोशल मीडिया पर छाई हुई है। अब इसको लेकर एकता कपूर ने अपनी सफाई पेश की है। एकता ने बालाजी टेलीफिल्म्स (Balaji Telefilms) के ऑफिशियल सोशल मीडिया हैंडल पर एक बयान जारी कर बताया कि वो और उनकी मां शोभा कपूर (Shobha Kapoor) जून 2021 से अल्ट से जुड़ी नहीं हैं। जिसकी वजह से इस से हमारा नाम जोड़ना गलत है। इसके आगे एकता कपूर ने सभी अफवाहों को भी खारिज किया है। एकता कपूर का ये बयान खूब वायरल हो रहा है।

End of Feed