Dining With The Kapoors: राज कपूर की इस बात की वजह से शो का हिस्सा नहीं बन पाई आलिया भट्ट, अरमान जैन ने बताया सच

  • Authored by: अभय
  • Updated Nov 20, 2025, 08:56 AM IST

Alia Bhatt Dining With The Kapoors Show: एक्ट्रेस आलिया भट्ट (Alia Bhatt) के रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) के शो डाइनिंग विद द कपूर (Dining With The Kapoors) में न नजर आने पर सोशल मीडिया पर बवाल मच गया है। अब इसको लेकर शो के प्रोड्यूसर अरमान जैन (Armaan Jain) ने चुप्पी तोड़ी है।

Alia Bhatt Dining With The Kapoors Show: बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट (Alia Bhatt) अपनी एक के बाद एक फिल्मों से बॉक्स ऑफिस हिलाने वाली हैं। आलिया भट्ट की अपकमिंग फिल्म को लेकर कई अपडेट्स भी सामने आ रहे हैं। इन सब के बीच आलिया भट्ट का नाम नेटफ्लिक्स के शो डाइनिंग विद द कपूर (Dining With The Kapoors) से भी जुड़ा था। अभी हाल ह में इस का ट्रेलर रिलीज हुआ था, जिसमें कई स्टार्स नजर आए लेकिन आलिया भट्ट शो में नहीं दिखाई दीं। जिसके आलिया भट्ट के शो में न होने पर सवाल उठने लगे। अब इन सब सवालों के जवाब सामने आ गए हैं। शो के प्रोड्यूसर अरमान जैन (Armaan Jain) इसको लेकर ये बात कही है।

Alia Bhatt Dining With The Kapoors Show

Image Source: Netflix

इस वजह से शो में नहीं नजर आई आलिया भट्ट

एक्ट्रेस आलिया भट्ट इन दिनों एक बार फिर से खबरों में आ गई हैं। इसकी वजह आलिया भट्ट की कोई फिल्म नहीं बल्कि ओटीटी शो डाइनिंग विद द कपूर है। इस शो के ट्रेलर में आलिया भट्ट के नहीं नजर आने पर तरह-तरह के सवाल उठ रहे थे। अब इसका जवाब अरमान जैन ने दिया है। Bollywood Hungama से बातचीत के दौरान अरमान जैन ने कहा कि 'आलिया भट्ट इन दिनों अपनी फिल्मों की शूटिंग में बिजी है। जिसकी वजह से वो नजर नहीं आईं। ' इसके आगे अरमान ने कहा कि 'हो सकता है मेरी ये बात आपको फिल्मी लगे लेकिन राज कपूर जी कहते थे कि काम पूजा है।' अरमान जैन के इस बयान से साफ हो गया है कि परिवार के बीच कोई विवाद नहीं, जिसको लेकर सोशल मीडिया पर खूब चर्चा हो रही थी।

End of Feed