Dibyendu Bhattacharya on Chakda Xpress: बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) की फिल्म चकदा एक्सप्रेस (Chakda Xpress) काफी दिनों से चर्चा में बनी हुई। फिल्म को लेकर बीच-बीच में नए अपडेट्स सामने आते रहते हैं। कभी फिल्म से जुड़ी कोई तस्वीर सामने आ जाती है, तो कभी 'चकदा एक्सप्रेस' की रिलीज खबरों में रहती है। इसी बीच फिल्म चकदा एक्सप्रेस में अनुष्का शर्मा के को-स्टार दिब्येंदु भट्टाचार्य (Dibyendu Bhattacharya) का इंटरव्यू सामने आया है। दिब्येंदु भट्टाचार्य अपने इस इंटरव्यू में फिल्म चकदा एक्सप्रेस को लेकर बात करते नजर आए। तो चलिए जानते हैं फिल्म चकदा एक्सप्रेस को लेकर दिब्येंदु भट्टाचार्य ने क्या बोला है।
Image Source: Chakda Xpress
दिब्येंदु भट्टाचार्य ने 'चकदा एक्सप्रेस' को लेकर कही ये बात
अनुष्का शर्मा की फिल्म चकदा एक्सप्रेस एक बार फिर से खबरों में आ गई है। फिल्म चकदा एक्सप्रेस को लेकर अभी हाल ही में दिब्येंदु भट्टाचार्य ने अभी हाल ही में News18 को दिए इंटरव्यू में कहा कि 'मैं इस फिल्म के रिलीज होने का कितना बेसब्री से इंतजार कर रहा हूं, क्योंकि ये कमाल की फिल्म है।' जब इंटरव्यू के दौरान दिब्येंदु भट्टाचार्य से फिल्म पोस्टपोन और बंद होने पर सवाल किया गया तब एक्टर ने कहा कि 'मुझे कुछ नहीं पता।' इसके बाद उन्होंने कहा कि 'अगर मुझे कुछ भी जानकारी होती, तो मैं जरूर बताता। मुझे सचमुच कुछ नहीं मालूम, क्योंकि एक तरफ क्लीन स्लेट है और दूसरी तरफ नेटफ्लिक्स। इन दोनों के बीच क्या चल रहा है, मुझे कोई अंदाजा नहीं।' आपको बता दें कि इस फिल्म को अनुष्का के भाई कर्णेश शर्मा (Karnesh Ssharma) ने क्लीन स्लेट फिल्म्स (Clean Slate Filmz) के बैनर तले प्रोड्यूस किया है। इसे नेटफ्लिक्स (Netflix) पर 2023 में रिलीज होना था। लेकिन विवादों की वहज से फिल्म बीच में अटकी हुई है।
क्या है फिल्म की कहानी?
चकदा एक्सप्रेस मशहूर भारतीय महिला क्रिकेटर झूलन गोस्वामी (Jhulan Goswami) की बायोपिक है। इस फिल्म झूलन गोस्वामी की लाइफ पर फोकस किया गया है।
