Dhurandhar On OTT: बॉक्स ऑफिस के बाद ओटीटी पर धावा बोलेगी 'धुरंधर', जानें कब और कहां देखें रणवीर सिंह की फिल्म

Dhurandhar Release On OTT: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर रणवीर सिंह ने अपनी फिल्मों और अंदाज से लोगों का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। रणवीर सिंह अपनी मूवी 'धुरंधर' के साथ बॉक्स ऑफिस पर तो तूफान मचा ही चुके हैं। वहीं अब एक्टर ओटीटी की दुनिया में भी धूम मचाने के लिए तैयार हैं।

Dhurandhar Release On OTT: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर रणवीर सिंह ने अपनी फिल्मों और अंदाज से इंडस्ट्री में जबरदस्त पहचान बनाई है। रणवीर सिंह की 'धुरंधर' बीते साल दिसंबर में ही रिलीज हुई थी, जिसने बॉक्स ऑफिस पर तूफान मचाने में कोई कसर नहीं छोड़ी थी। 'धुरंधर' ने 'पठान' और 'जवान' सहित कई बॉलीवुड की फिल्मों का रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिया, साथ ही 1300 करोड़ रुपये की कमाई भी कर डाली। खास बात तो यह है कि अब रणवीर सिंह (Ranveer Singh) स्टारर 'धुरंधर' (Dhurandhar) ओटीटी की दुनिया में भी तूफान मचाने के लिए तैयार है। सिनेमाघरों के बाद धुरंधर के ओटीटी पर रिलीज होने का लोगों को बेसब्री से इंतजार था, जो कि अब खत्म होने जा रहा है।

ranveer singh dhurandhar

फोटो क्रेडिट- यू-ट्यूब

बताया जा रहा है कि रणवीर सिंह (Ranveer Singh) की 'धुरंधर' (Dhurandhar) नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। फिल्म के लिए अभी से ही दर्शकों की एक्साइटमेंट सातवें आसमान पर है। ईकोनॉमिक टाइम्स की रिपोर्ट की मानें तो 'धुरंधर' आने वाली 30 जनवरी को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। ऐसे में अब लोगों का इंतजार कुछ ही दिनों का रह गया है। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 28 करोड़ रुपये से अपना खाता खोला था। लेकिन रिलीज के बाद लोगों में 'धुरंधर' का ऐसा क्रेज आया कि करीब एक महीने बाद तक फिल्म ने डबल डिजिट में कमाई की। यहां तक कि उसके बाद रिलीज हुई 'किस किस को प्यार करूं 2' और 'राजा साब' जैसी फिल्में भी 'धुरंधर' के सामने नहीं टिक पाईं।

End of Feed