वेब सीरीज

Amazon Prime Video पर रिलीज के लिए तैयार 11 दिनों में 38 करोड़ कमाने वाली ये एक्शन ड्रामा

Dacoit OTT Release: साउथ एक्टर अदिवी शेष और एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर की हालिया रिलीज हुई फिल्म 'डकैत: ए लव स्टोरी' को मेकर्स सिनेमाघरों के बाद अमेजन प्राइम वीडियो पर ऑनलाइन स्ट्रीम काराएंगे।

Image

जानिए कब और कहां रिलीज होगी 'डकैत' (Pic Credit: Instagram)

Dacoit OTT Release: साउथ इंडस्ट्री के टॉप एक्टर अदिवी शेष (Adivi Sesh) और एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर (Mrunal Thakur) की फिल्म 'डकैत: ए लव स्टोरी' (Dacoit: A Love Story) 10 अप्रैल, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। दर्शकों की आर मिली-जुली समीक्षाएं मिलने के बाद भी यह मूवी बॉक्स ऑफिस धीरे-धीरे अपने कदम जमा रही है। यह तेलुगू-हिंदी एक्शन-रोमांटिक ड्रामा पूरी तरह से शेक्सपियर की किसी ट्रेजेडी पर आधारित नहीं है लेकिन फिर भी इसकी कहानी में थोड़ा-थोड़ा अंश देखने को मिलता है। सिनेमाघरों में धूम मचा रही इस मूवी के मेकर्स ने ओटीटी डील भी लॉक कर दी है। ज्यादातर फिल्म को सिनेमाघरों में जाकर देखना पसंद कर रहे हैं तो कईयों को अब इसके ओटीटी पर स्ट्रीम होने का इंतजार है। तो चलिए जानते हैं सिनेमाघरों के बाद मेकर्स इस मूवी को कब और कहां रिलीज करेंगे। (इसे भी पढ़ें: Parshuram: शूटिंग शुरू होते ही बदला Sunny Deol की मेगा एक्शन मूवी का नाम, पर्दे पर फिर दिखेगा 'जख्मी शेर')

इस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगी 'डकैत'

Filmy Beat की एक रिपोर्ट के अनुसार इस एक्शन-रोमांटिक ड्रामा फिल्म 'डकैत' को थिएटर के बाद मेकर्स अमेजन प्राइम वीडियो पर ऑनलाइन स्ट्रीम कराएंगे। रिपोर्ट के मुताबिक थिएटर में रिलीज होने के चार से छह हफ्तों के बाद मेकर्स 'डकैत' को ऑनलाइन रिलीज करा देंगे। इस टाइमलाइन के हिसाब से यह मई 2026 के मध्य से अंत तक ऑनलाइन रिलीज हो जानी चाहिए। (इसे भी पढ़ें: 2025 में 570 करोड़ी लव स्टोरी मूवी देने वाली हीरोइन के दादा का निधन, शेयर किया भावुक पोस्ट)

Adivi Sesh-Mrunal Thakur

Adivi Sesh-Mrunal Thakur

इतनी कमाई कर चुकी है 'डकैत'

ट्रैकिंग वेबसाइट Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक अदिवी शेष (Adivi Sesh) और मृणाल ठाकुर (Mrunal Thakur) की फिल्म 'डकैत: ए लव स्टोरी' ने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 50 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है। वहीं दूसरी ओर इंडिया में यह मवी 38 करोड़ रुपये छाप चुकी है। इस मूवी में दोनों लीड एक्टर्स की केमिस्ट्री को फैन्स ने खूब पसंद किया है। इस फिल्म में अनुराग कश्यप, प्रकाश राज, सुनील और अतुल कुलकर्णीन सहित कई कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article