Vada Pav Girl Husband Accepted His Mistake, Apologies Publicly: 'बिग बॉस ओटीटी 3' फेमस चंद्रिका दीक्षित इन दिनों काफी चर्चा में बनी हुई हैं। चंद्रिका दीक्षित बीते कुछ वक्त से मिस्ट्री मैन सैफी के साथ वीडियो बनाने के लिए चर्चा में थीं। उन्होंने सैफी के साथ शादी का वीडियो भी बनाया था, हालांकि बाद में वह प्रमोशन वीडियो निकला। इससे पहले चंद्रिका दीक्षित अपने पति युगम गेरा संग शादी में मची उथल-पुथल के कारण भी चर्चा में रहीं। जहां एक तरफ चंद्रिका दीक्षित ने युगम गेरा पर एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर का आरोप लगाया तो वहीं दूसरी ओर युगम गेरा (Yugam Gera) ने भी वड़ा पाव गर्ल के खिलाफ काफी कुछ कहा था। वहीं अब युगम गेरा ने सरेआम अपना गुनाह कबूल किया है। उनका कहना है कि वह अपना रास्ता भटक गए थे।
फोटो क्रेडिट- युगम गेरा इंस्टाग्राम
'बिग बॉस ओटीटी 3' फेम चंद्रिका दीक्षित (Chandrika Dixit) यानी वड़ा पाव गर्ल के पति युगम गेरा (Yugam Gera) ने बताया कि उनके बीच छोटे-मोटे झगड़े हुए थे। युगम गेरा ने कहा, "जैसा कि आपने कहा, ये वीडियो से पहले का था। रिश्ते में छोटे-मोटे झगड़े होते रहते हैं और ये जाहिर है। इनमें बहुत सारी चीजें शामिल थी। वो मेरे माता-पिता की तरह है, उसने मेरे लिए बहुत कुछ किया है। मेरे लिए वो मेरी पूरी दुनिया है। अगर कोई अपनी ओर से कुछ कहता है और बाद में मेरी तरफ से उसे धोखा मिलता है तो उन्हें कैसे एहसास होगा? कैसा उन्हें महसूस होगा? इस चीज ने मुझे परेशान किया।"
युगम गेरा (Yugam Gera) यहीं नहीं रुके। उन्होंने चंद्रिका दीक्षित (Chandrika Dixit) के बारे में बात करते हुए आगे कहा, "उसने मेरे लिए बहुत कुछ किया, मुझसे बहुत प्यार करती है, लेकिन मैं भटक गया था। तो मैं हूं जिसने उसे तकलीफ दी है। उसके लिए मैं माफी मांगता हूं और ये उसकी जिंदगी है जाहिर है।" चंद्रिका दीक्षित पर लोगों ने आरोप लगाया कि उन्होंने फेमस होने के बाद अपने पति को छोड़ दिया। लेकिन इस मामले पर युगम गेरा ने कहा, "अगर ऐसा था तो पहली बात तो उसके दिमाग में ये ख्याल ही कभी नहीं आएगा। जो कुछ हो रहा है, वो इसलिए क्योंकि मैंने उसका दिल दुखाया है। मैंने कहा ना कि जैसे उसने बिग बॉस में कहा था कि मैं उसके लिए सबकुछ हूं। एक लड़की के लिए ये कहना यानी वो मेरा बहुत सम्मान करती है। अगर उसे मुझसे धोखा मिला है तो पक्का उसे तकलीफ हुई है मेरी वजह से।"
