BB OTT 3 से बाहर आते ही Poulomi Das ने बोला Elvish Yadav पर हमला, साई केतन राव को धमकाने के लिए लगाई फटकार

Bigg Boss OTT 3 Poulomi Das Slams Elvish Yadav For Threatening Sai Ketan Rao: 'बिग बॉस ओटीटी 3' से पॉलोमी दास बाहर आ चुकी हैं। उन्होंने आने के बाद शो और मेकर्स की पोल खोली। वहीं अब वह एल्विश यादव को आड़े हाथों लेती नजर आईं। उन्होंने साई केतन राव को धमकाने के लिए एल्विश पर तंज कसा।

Bigg Boss OTT 3 Poulomi Das Slams Elvish Yadav For Threatening Sai Ketan Rao: जियो सिनेमा के चर्चित शो 'बिग बॉस ओटीटी 3' से सुर्खियां बटोरने वाली पॉलोमी दास इन दिनों काफी चर्चा में हैं। एक्ट्रेस भले ही 'बिग बॉस ओटीटी 3' से बाहर आ चुकी हैं, लेकिन उन्होंने यहां रहते हुए भी कंटेस्टेंट्स को आड़े हाथों लेने में कोई कसर नहीं छोड़ी। पॉलोमी दास (Poulomi Das) को लवकेश कटारिया के कारण 'बिग बॉस ओटीटी 3' (Bigg Boss OTT 3) से हाथ धोना पड़ा था। शो से बाहर आने के बाद उन्होंने मेकर्स की तो पोल खोली ही। वहीं अब उन्होंने एल्विश यादव को आड़े हाथों लिया है।

End of Feed