Shivangi Khedkar Slams Chandrika Dixit For Reaction On Massage Offer In Bigg Boss OTT 3: 'बिग बॉस ओटीटी 3' में आए दिन नई-नई चीजें देखने को मिल रही हैं। गेम के चक्कर में सभी कंटेस्टेंट्स एक-दूजे से आगे निकलने की कोशिश कर रहे हैं। वहीं बीते दिन 'बिग बॉस ओटीटी 3' में चंद्रिका दीक्षित के बाजू में तकलीफ देखकर साई केतन राव (Sai Ketan Rao) ने उन्हें मसाज ऑफर की। लेकिन चंद्रिका दीक्षित (Chandrika Dixit) ने उनका ऑफर तो ठुकराया ही, साथ ही सना मकबूल से इस बारे में चर्चा भी की। उन्होंने सना से कहा, "साई कह रहा था कि आओ मैं मसाज कर दूं। लेकिन मैंने मना कर दिया, मैंने कहा कि तुम इसके लायक ही नहीं हो। भाई मेरा पति बैठा है बाहर।" चंद्रिका दीक्षित की इन बातों पर अब साई केतन राव की दोस्त शिवांगी खेडकर (Shivangi Khedkar) ने उन्हें लताड़ लगाई है।
शिवांगी खेडकर (Shivangi Khedkar) ने लंबी-चौड़ी पोस्ट शेयर कर 'बिग बॉस ओटीटी 3' की चंद्रिका दीक्षित (Chandrika Dixit) को आड़े हाथों लिया और कहा, "सोच बदलना जरूरी है।" उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा, "मैं बिग बॉस के घर में होने वाली चीजों पर बोलना पसंद नहीं करती, क्योंकि वहां कि स्थिति यहां की दुनिया से बहुत अलग है। लेकिन मैं साई केतन राव से जुड़ी जिस स्थिति को गलत तरह से पेश किया गया है, उससे दुखी हूं। मुझे लगता है कि पीआर टीम अपने कलाकारों के बारे में लिखकर उन्हें लाइमलाइट में लाना चाहती है और ये उनके लिए काम भी करता है। दुख की बात है कि मसाज लेने और मसाज देने की बात को 'फ्लर्ट/छेड़ना/दुर्व्यवहार के तौर पर लिया गया। लेकिन उन्होंने उसे तकलीफ में देखा और एक अच्छा इंसान होने के नाते मदद ही करनी चाही।"
शिवांगी खेडकर (Shivangi Khedkar) यहीं नहीं रुकीं। उन्होंने 'बिग बॉस ओटीटी 3' की चंद्रिका दीक्षित (Chandrika Dixit) को आड़े हाथों लेते हुए लिखा, "सोच बदलना जरूरी है। केवल साई के लिए ही नहीं, मैं घर में मौजूद सभी पुरुषों के लिए कह रही हूं। मुझे नहीं लगता कि ये उस तरह के आदमी हैं, जिस तरह पीआर टीम दिखाने की कोशिश कर रही है। मुझे घर में एक महिला को वहां मौजूद पुरुषों से सम्मान मिलते दिखा है। मैं ये गर्व से कह सकती हूं कि मैं उस दौर में हूं जहां लड़कों को इतने संस्कारों से पाला गया है।"
