वेब सीरीज

Mirzapur Spoiler Alert: गुड्डू पंडित-कालीन भैया की कुर्सी की जंग नहीं हुई खत्म, मिर्जापुर 4 को लेकर सामने आया बड़ा हिंट

Mirzapur Spoiler Alert: अमेजन प्राइम की मोस्ट अवेटेड सीरीज मिर्जापुर 3 स्ट्रीम हो गई है। दर्शकों को इस सीरीज के रिलीज होने का बेसब्री से इंतजार था। कालीन भैया और गुड्डू पंडित के बीच मिर्जापुर की गद्दी को लेकर लड़ाई देखने को मिली है। सीरीज से जुड़ा एक स्पॉइलर सामने आया है।

Image

Mirzapur 3 (credit Pic: Instagram)

Mirzapur Spoiler Alert: अमेजन प्राइम की मोस्ट अवेटेड वेब सीरीज मिर्जापुर 3 रिलीज हो गई। इस सीरीज के स्ट्रीम होने का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार था। मिर्जापुर 3 में गुड्डू पंडित और कालीन भैया के बीच में खूनी खेल देखने को मिला है। सीरीज में पकंज त्रिपाठी, रसिका दुग्गल, विजय वर्मा, अली फजल समेत कई कलाकार मुख्य भूमिका में हैं। गुड्डू पंडित और कालीन भैया के बीच की जंग सिर्फ इसी नहीं अगले सीजन तक चलेगी। रिपोर्ट्स के अनुसार, दर्शकों को सीजन 4 में भी गुड्डू पंडित और कालीन भैया का भौकाल देखने को मिलने वाला है।

सीजन के आखिरी एपिसोड में कालीन भैया की वापसी होती है। कालीन भैया पूरे सीजन में संत बने रहते हैं। लेकिन जब कालीन भैया वापस लौटते हैं तो किंग ऑफ मिर्जापुर बनकर लौटते हैं। वहीं, गुड्डू पंडित को जेल हो जाती हैं। कालीन भैया गुड्डू पंडित से मिलने जाते हैं। लेकिन गोलू उन्हें पहले ही बाहर निकालने में कामयाब रहती हैं।

क्या आएगा मिर्जापुर 4 का धमाकेदार सीजन

कालीन भैया और गुड्डू पंडित दोनों जिंदा हैं। ऐसे में मिर्जापुर का चौथा सीजन आ सकता है। चौथे सीजन में दोनों के बीच में घमासन देखने को मिलेगा। इसके अलावा गोलू दद्दा त्यागी से अपना बदला लेगी।

मिर्जापुर 3 को दर्शकों का पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिला है। सीरीज में गुड्डू पंडित का जलवा देखने को मिल रहा है। कालीन भैया साइलेंट मोड में नजर आए। दर्शकों को तीसरे सीजन में गुड्डू भैया और कालीन भैया के बीच में लड़ाई देखने का मौका नहीं मिला। दर्शकों को उम्मीद थी कि तीसरा सीजन दर्शकों के लिए काफी रोमांच से भरा होगा।

Priyanka Jha
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article