Bigg Boss OTT 3 Naezy And Lovekesh Kataria Physical Fight Shocked Housemates: ओटीटी की दुनिया में धूम मचाने वाले 'बिग बॉस ओटीटी 3' ने दर्शकों के दिलों-दिमाग पर राज करने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। शो को शुरू हुए दो सप्ताह होने वाले हैं। वहीं अभी तक 'बिग बॉस ओटीटी 3' से तीन लोग बाहर भी हो चुके हैं, जिसमें पायल मलिक से लेकर पॉलोमी दास तक शामिल हैं। इन दिनों 'बिग बॉस ओटीटी 3' (Bigg Boss OTT 3) में सारे ही कंटेस्टेंट्स अपनी गेम को सीधा कर दूसरों को पछाड़ने में लगे हुए हैं। वहीं अभी तक कई घरवाले एक-दूजे के दुश्मन भी बन चुके हैं। लेकिन हाल ही में 'बिग बॉस ओटीटी 3' से जुड़ा एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें नेजी और लव कटारिया बुरी तरह से एक-दूजे से झगड़ा करते नजर आए।
'बिग बॉस ओटीटी 3' (Bigg Boss OTT 3) से जुड़े वायरल वीडियो में नजर आया कि नेजी और लवकेश कटारिया (Lovekesh Kataria)ने एक-दूजे के खिलाफ जमकर जहर उगला। उन्होंने एक-दूसरे पर हाथ उठाने की बात कही। वीडियो में नेजी, विशाल पांडे और बाकी कंटेस्टेंट्स के साथ बातचीत करते नजर आए। लेकिन तभी लवकेश कटारिया उनके बीच बोल पड़े, जिससे नेजी का पारा चढ़ गया। दोनों में बहस बढ़ गई और बात हाथापाई तक पहुंच गई। जहां लवकेश कटारिया कहते हैं कि पाड़ कर फेंक दूंगा तो वहीं नेजी ने भी जवाब दिया, "औकात है क्या तेरी।" दोनों एक-दूजे को पीटने पर भी उतारू हो गए। हालांकि सना मकबूल, विशाल पांडे और बाकी कंटेस्टेंट्स ने आकर नेजी और लवकेश कटारिया के बीच आकर मामला सुलझाने की कोशिश की।
बता दें कि 'बिग बॉस ओटीटी 3' (Bigg Boss OTT 3) में लवकेश कटारिया (Lovekesh Kataria) की अभी तक कई कंटेस्टेंट्स के साथ लड़ाई हो चुकी है, जिसमें अरमान मलिक से लेकर रणवीर शौरी तक का नाम शामिल है। वहीं नेजी को लेकर खबर है कि उनके, सना मकबूल और सना सुल्तान के बीच लव ट्रायएंगल बन रहा है।
