Bigg Boss OTT 3 No Mid Eviction This Week Due To Lovekesh Kataria: जियो सिनेमा के चर्चित शो 'बिग बॉस ओटीटी 3' ने सुर्खियां बटोरने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। शो में कंटेस्टेंट्स एक-दूजे को मात देने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। 'बिग बॉस ओटीटी 3' से अभी तक 4 कंटेस्टेंट्स बेघर हो चुके हैं, जिसमें पायल मलिक से लेकर मुनीषा खटवानी तक शामिल हैं। वहीं इस सप्ताह भी 'बिग बॉस ओटीटी 3' (Bigg Boss OTT 3) से एलिमिनेशन के लिए करीब 5 सदस्य नॉमिनेट हुए थे, जिसमें लवकेश कटारिया, अरमान मलिक, दीपक चौरसिया, शिवानी कुमारी और विशाल पांडे शामिल थे। लेकिन इस सप्ताह लवकेश कटारिया (Lovekesh Kataria) के कारण सबके सिर से एलिमिनेशन की तलवार हट गई।
यह भी पढ़ें: Bigg Boss OTT 3: हाथापाई पर उतर आए लवकेश कटारिया और नेजी, 'औकात' और 'रैप्टे' तक पहुंची बात
'बिग बॉस ओटीटी 3' (Bigg Boss OTT 3) में देखने को मिला कि बिग बॉस फिर से लवकेश कटारिया (Lovekesh Kataria) को 'बाहरवाला' बना देते हैं। लेकिन वह लवकेश कटारिया को बाकी कंटेस्टेंट्स को बचाने का मौका भी देते हैं। वह लवकेश के सामने शर्त रखते हैं कि अगर लवकेश कटारिया को नॉमिनेटेड कंटेस्टेंट्स को एलिमिनेशन से बचाना है तो उन्हें अपना सारा राशन वापिस करना पड़ेगा। ऐसे में लवकेश कटारिया बिना सोचे-समझे सारा राशन बिग बॉस को वापिस दे दिया। ऐसे में इस सप्ताह कंटेस्टेंट्स के सिर से एलिमिनेशन की तलवार हट गई।
हालांकि 'बिग बॉस ओटीटी 3' (Bigg Boss OTT 3) में अब देखना ये होगा कि लवकेश कटारिया (Lovekesh Kataria) के इस फैसले से बाकी घरवालों पर क्या असर पड़ेगा। क्योंकि अनुमान लगाया जा रहा है कि सारा राशन बिग बॉस को वापिस करने पर बाकी सदस्य लवकेश कटारिया को निशाने पर लगेंगे। बता दें कि इस सप्ताह खुद लवकेश कटारिया भी घर से बेघर होते-होते बचे हैं।
