वेब सीरीज

Bigg Boss OTT 3: पायल के एलिमिनेट होते ही दूसरी पत्नी संग रोमांस में चूर हुए Armaan Malik, कैमरे के आगे हुए कोजी

Bigg Boss OTT 3: बिग बॉस ओटीटी में नजर आ रहे अरमान मलिक अपनी दो पत्नियों के चलते सुर्खियों में बने हुए हैं। ऐसे में सोशल मीडिया पर उनकी एक वीडियो वायरल हो रही है जिसमें वह दूसरी पत्नी कृतिका संग रोमांस करते हुए नजर आ रहे हैं और वी कैमरे के आगे।

Image

Bigg Boss OTT 3: Armaan Malik and Kritika Malik Romance Video

Bigg Boss OTT 3: रियलिटी शो बिग बॉस ओटीटी 3 में नजर आ रहे अरमान मलिक इन दिनों काफी ज्यादा सुर्खियों में बने हुए हैं। यूट्यूबर की एक ही समय में दो बीवियाँ होने पर दर्शकों ने खूब ट्रोल किया। सिर्फ यही नहीं यूट्यूबर की दोनों पत्नियों में से पायल मलिक को भी इन दिनों खरी खोटी सुनने को मिल रही है। अब सोशल मीडिया पर अरमान मलिक और दूसरी पत्नी कृतिका मलिक का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वह कैमरे के आगे एक दूजे से रोमांस करते हुए नजर आए, टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट में देखिए वीडियो।

बिग बॉस ओटीटी 3 (Bigg Boss OTT Season 3) के घर में सुबह कृतिका मलिक को पति अरमान (Armaan Malik) के उपर लेटा हुआ देखा, दोनों के दूजे को गले लगा रहे थे। साथ ही गाने पर झूमते हुए दोनों एक दूजे के संग रोमांटिक हुए और डांस भी किया। ऐसे में यह वीडियो देखने के बाद लोगों ने अरमान और कृतिका का खूब मजाक बनाया। एक यूजर ने ट्रोल करते हुए लिखा कि बेकार है ये दोनो इनको देख के बिग बॉस देखने का मन नही करता प्लीज इनको हटो बिग बॉस से। वहीं दूसरे ने यूजर में लिखा की अब पायल को कुछ नहीं दिख रहा।

इसी के साथ घर में पिछले हफ्ते अरमान मलिक ने विशाल पांडे को सरेआम थप्पड़ मारा क्यूंकी कंटेस्टेंट ने पत्नी कृतिका मलिक के बारे में भद्दा कमेन्ट किया था। ऐसे में कंटेस्टेंट ने यह फैसला किया की अरमान घर में रहे ना की उन्हे एलिमिनेट कर दिया जाए। इस हफ्ते घर से बेघर होने के लिए शिवानी कुमारी, दीपक चौरसिया, लवकेश कटारिया, विशाल पांडे और अरमान मलिक नॉमिनेटेड है।

Khushboo Dogra
खुशबू डोगराauthor

खुशबू डोगरा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की सदस्य हैं। खुशबू ओटीटी, टीवी, बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया को गहराई से समझते हुए पाठकों तक उसकी रोचक जानकारी पहुंचाती रही हैं। चटपटी खबरें, गॉसिप और मनोरंजन से जुड़ी हर ट्रेंडिंग अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है और अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। खुशबू टाइम्स नाउ के ‘टेली टॉक’ यूट्यूब चैनल के लिए वीडियो भी बनाती हैं, जिससे उनका ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस और कहानी कहने की शैली और निखरती है।

और पढ़ें
End of Article