Bigg Boss OTT 3: अनिल कपूर का रियलिटी शो बिग बॉस ओटीटी 3 में इन दिनों कड़ी कुछ नया और मसालेदार देखने को मिल रहा है। पिछले हफ्ते घर में अरमान मलिक ने विशाल पांडे पर हाथ उठाते हुए सरेआम थप्पड़ मार दिया। सिर्फ यही नहीं दोनों के बीच हाथापाई भी हुई, जिसे देख घर के साथ-साथ बाहर की दुनिया में खूब हंगामा हुआ था। अब इस कांड के बाद कृतिका मलिक ने एक चौंका देने वाला खुलासा किया की कैसे इन सब चीजें होने के बाद वह छोटे और डीप नेक कपड़ों को नहीं पहनेंगी। आखिर ये पूरा मामला क्या है जानिए टाइम्स नाउ नवभारत की इस खास रिपोर्ट में।
बिग बॉस ओटीटी 3 (Bigg Boss OTT 3) के लाइव स्ट्रीम एपिसोड में कृतिका मलिक (Kritika Malik) चंद्रिका दीक्षित से विशाल और अरमान मलिक के थप्पड़ कांड पर बात करती हुईं नजर आई। ऐसे में कृतिका कहती है कि आज सना आई थी और कहने लगी की वो ब्लेजर कहाँ और वहीं मैंने दीपक जी को बोला था आज हम कपड़ों की मैचिंग करेंगे। लेकिन फिर मैंने नहीं पहना और सना को झूठ बोलकर कह दिया की वो मुझे लूज है। असल मे मुझे फिट है लेकिन उसका गला बहुत डीप है इस घर में वह वैसे कपड़े नहीं पहनूँगी।
इसी के साथ कृतिका सना मकबुल के सामने कहती हुईं नजर आई की विशाल के कमेंट सुनने के बाद वह इस घर में फ्री महसूस नहीं कर रही है। कंटेस्टेंट को ऐसा लग रहा है की वह घर चली जाएं। विशाल इतने बड़े प्लेटफॉर्म पर आकार बोल सकता है तो असल जिंदगी में वो कैसा होगा। बात दें इस हफ्ते घर से कोई भी बेघर नहीं होगा।
