Bigg Boss OTT 3: हाथापाई पर उतर आए लवकेश कटारिया और नेजी, 'औकात' और 'रैप्टे' तक पहुंची बात

Bigg Boss OTT 3 Naezy And Lovekesh Kataria Physical Fight Shocked Housemates: 'बिग बॉस ओटीटी 3' में कंटेस्टेंट्स एक-दूजे से आगे निकलने की पूरी कोशिश में हैं। लेकिन हाल ही में शो से जुड़ा एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें लवकेश कटारिया और नेजी बुरी तरह एक-दूजे से झगड़ा करते नजर आए।

Bigg Boss OTT 3 Naezy And Lovekesh Kataria Physical Fight Shocked Housemates: ओटीटी की दुनिया में धूम मचाने वाले 'बिग बॉस ओटीटी 3' ने दर्शकों के दिलों-दिमाग पर राज करने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। शो को शुरू हुए दो सप्ताह होने वाले हैं। वहीं अभी तक 'बिग बॉस ओटीटी 3' से तीन लोग बाहर भी हो चुके हैं, जिसमें पायल मलिक से लेकर पॉलोमी दास तक शामिल हैं। इन दिनों 'बिग बॉस ओटीटी 3' (Bigg Boss OTT 3) में सारे ही कंटेस्टेंट्स अपनी गेम को सीधा कर दूसरों को पछाड़ने में लगे हुए हैं। वहीं अभी तक कई घरवाले एक-दूजे के दुश्मन भी बन चुके हैं। लेकिन हाल ही में 'बिग बॉस ओटीटी 3' से जुड़ा एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें नेजी और लव कटारिया बुरी तरह से एक-दूजे से झगड़ा करते नजर आए।

'बिग बॉस ओटीटी 3' में हुई नेजी और लवकेश कटारिया की तगड़ी लड़ाई

End of Feed