वेब सीरीज

Mirzapur 3 Twitter Review: बंदूक की नोक पर गुड्डू भैया ने मिर्जापुर में मचाया आतंक, फिर भी कालीन भैया का भौकाल है कायम

Pankaj Tripathi Series Mirzapur 3 Twitter Review: मोस्ट अवेडेट वेब सीरीज मिर्जापुर 3 आज अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज हो गई है। इस सीरीज को लोग काफी अच्छा रिस्पॉन्स दे रहे हैं। ट्विटर पर ये सीरीज ट्रेंड कर रही है।

Image

mirzapur kaleen

जिस वेब सीरीज का सभी को इंतजार था वो आखिरकार अब रिलीज हो गई है। जी हां पंकज त्रिपाठी और अली फजल की वेब सीरीज मिर्जापुर 3 ने आज यानी 5 जुलाई को अमेजन प्राइम वीडियो पर दस्तक दे दिया है। रिलीज होने के साथ ही मिर्जापुर 3 इंटरनेट पर लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया है। ट्विटर पर मिर्जापुर 3 का दबदबा कायम हो गया है। इस सीरीज को लोग ठीक-ठाक रिस्पॉन्स दे रहे है। आइए इस रिपोर्ट मं जानते हैं मिर्जापुर 3 को देखने के बाद लोग क्या कर रहे हैं।

मिर्जापुर 3 का दबदबा हुआ कायम

पंकज त्रिपाठी की मोस्ट अवेटेड वेब सीरीज मिर्जापुर 3 के रिलीज होते ही इंटरनेट पर हलचल बढ़ गई है। जहां कई लोग इस सीरीज को नंबर 1 बता रहे हैं। तो वहीं कई लोग इसको कमजोर बता रहे हैं। लोगो ंका ये कहना है कि इस शो के पहले 2 सीजन काफी अच्छे थे। हालांकि मिर्जापुर 3 को मिलाजुला रिस्पॉन्स मिल रहा है। 10 एपिसोड वाले इस सीरीज को देखने के बाद तमाम लोग ट्विटर पर रिएक्ट कर रहे हैं। जहां एक यूजर ने लिखा, 'कालीन भैया और गुड्डू भैया का भौकाल बना रहे।' एक दूसरे ने लिखा, 'कालीन भैया ने कमाल कर दिया।'

मिर्जापुर 3 में है काफी कुछ नया

बताते चलें कि मिर्जापुर 3 में इस बार गुड्डू भैया और कालीन भैया के बीच खूनी लड़ाई देखने को मिल रही है। वहीं शरद भी अपना दबदबा कायम करने में लगा है। बीना भाभी, गुड्डू भैया के साथ मिल चुकी है। वहीं गोलू भी गुड्डू की खूब मदद कर रही है। कालीन भैया आखिरी में बहुत बड़ा खेल करने वाले हैं। अभी से ही ये चर्चा होने लगी है कि इसके चौथे पार्ट पर भी मेकर्स जल्द काम शुरू कर सकते हैं। कुल मिलाकार आने वाले सालों में वेब सीरीज मिर्जापुर लगातार चर्चा में बने रहने वाला है।

Kumar Sarash
कुमार सरसauthor

कुमार सरस टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और रोचक है, जो पाठकों को तुरंत जोड़ लेती है। कुमार सरस को बॉलीवुड, टीवी और OTT की ट्रेंडिंग खबरों पर काम करने में खास रुचि है। अब तक उन्होंने 2,500 से अधिक आर्टिकल्स लिखे हैं, जिनमें ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव अपडेट्स और एंटरटेनमेंट फीचर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article