Bigg Boss OTT 3 Poulomi Das Interview: फैंस का फेवरेट शो बिग बॉस अब ओटीटी पर धूम मचा रहा है। बिग बॉस ओटीटी का ये तीसरा सीजन है जिसे फैंस पसंद कर रहे हैं। शो को आए दो हफ्ते भी नहीं हुए हैं कि अब तक घर से तीन लोग बाहर हो चुके हैं। सबसे पहले घर से नीरज गोयत( Neeraj Goyat) निकले थे, उसके बाद पायल मलिक( Payal Malik) और फिर हाल ही में पौलमी दास( Poloumi Das) शो से एलिमिनेट हुई है। कल बुधवार को मिड वीक एविक्शन में पौलोमी को घर से जाना पड़ा। अब घर से आने के बाद पौलोमी ने इंटरव्यू के दौरान घर की बातों का खुलासा किया। आइए आपको बताते हैं उन्होंने क्या कहा
पौलोमी ने घर से बाहर आते ही बिग बॉस ओटीटी 3 को लेकर कई खुलासे किए हैं। उन्होंने सबसे पहले बताया कि लवकेश कटारिया को एल्विश आर्मी का सपोर्ट मिल रहा है। यह बात हर कोई जानता है । उसे एल्विश की वजह से पूरा सपोर्ट मिल रहा है, वहीं उन्होंने घर के अंदर सबसे अच्छे दोस्त के बारे में बात की, उन्होंने बताया कि साई केतन राव के लिए उनके दिल में सॉफ्ट कॉर्नर है और वह उसे जीतते हुए देखना चाहते हैं। इसके अलावा पौलोमी ने सना मकबूल को चालाक भी कहा।
बताते चले कि अब बिग बॉस ओटीटी 3 के घर में अरमान मलिक, कृतिका मलिक, रणवीर शौरी, लव कटारिया, साई केतन राव, विशाल यादव, सना मकबूल, सना सुल्तान, नेजी, मुनिषा कटवानी नजर आ रहे हैं। आने वाले वीकेंड़ के वार में घर से एक और सदस्य एलिमिनेट हो सकता है।
