Bigg Boss Ott 3: मोस्ट पॉपुलर रियलिटी शो बिग बॉस 3 की धमाकेदार शुरूआत हो चुकी है। शो के कंटेस्टेंट्स ने आते ही बवाल मचाना शुरू कर दिया है। इस बार शो में पत्रकार दीपक चौरसिया भी शामिल हुए। पत्रकार ने आते ही स्टेज पर लव कटारिया की क्लास लगा दी। दीपक ने आते ही लव से लेकर सवाल पूछा। दीपिक ने स्टेज पर लव से पूछा कि सुना है कि आप किसी को मारने चले गए थे। लव ने जवाब देते हुए कहा कि उस बंदे ने 6 महीने से हमें परेशान कर रखा है।
Deepak Chaurasia and Luv Kataria (credit Pic: Instagram)
ये भी पढ़ें- Sonakshi Sinha ने रचाई पिया जहीर इकबाल के नाम की मेहंदी, पहली फोटो में साथ दिखा पूरा परिवार
स्टेज पर दीपक ने लगाई लव की क्लास
लव ने आगे कहा, ऐसी चीजें जिंदगी में होती रहती हैं। दीपक लव से मेक्सटर्न के बार में बात कर रहे हैं। दरअसल लव के बेस्टफ्रेंड एल्विश यादव की मेक्सटर्न से झगड़ा हो गया था। मेक्सटर्न और एल्विश यादव के बीच में बहुत बड़ा झगड़ा हुआ था। मेक्सटर्न ने एल्विश के खिलाफ पुलिस में एफआईआर दर्ज करवाई थी।
लव कटारिया ने स्टेज पर कहा है कि एल्विश आर्मी सपोर्ट करेगी। लव और एल्विश सालों पुराने दोस्त है। लव की विशाल पांडे से भी तीखी नोकझोंक हो जाती है। दोनों अनिल कपूर के सामने झगड़ने लड़ते हैं। दोनों के बीच में फॉलोअर्स को लेकर झगड़ा होता है। इस बार शो में लव कटारिया, दीपक चौरसिया, रणवीर शौरी, सना मकबूल समेत कई सितारों ने हिस्सा लिया है।
