वेब सीरीज

Bigg Boss Ott 3: घर में पहले ही दिन हो गई लव कटारिया- अरमान मलिक की लड़ाई! एल्विश को लेकर मचा बवाल

Bigg Boss Ott 3: मोस्ट पॉपुलर रियलिटी शो बिग बॉस ओटीटी 3 की शुरुआत हो चुकी है। प्रीमियर वाले दिन ही घर में शिवानी और सना में बेड को लेकर झगड़ा हुआ। इसके अलावा घर में अरमान मलिक और लव कटारिया के बीच में भी बहस बाजी हुई। दोनों की लड़ाई एल्विश यादव को लेकर हुई है।

Image

luv kataria and armaan malik ( credit pic: Instagram)

Bigg Boss Ott 3: अनिल कपूर के शो बिग बॉस ओटीटी 3 की धमाकेदार आगाज हो चुका है। शो में 16 कंटेस्टेंट्स ने हिस्सा लिया है। इस बार बिग बॉस के घर का सबसे अहम नियम बदल दिया गया है। घर में कंटेस्टेंट्स को फोन इस्तेमाल करने की इजाजत होगी। शो में यूट्यूबर अरमान मलिक और लव कटारिया के बीच में झगड़ा हो गया। अरमान और लव के बेस्टफ्रेंड एल्विश यादव के बीच छत्तीस का आकंड़ा है। यूट्यूबर अरमान मलिक ने अपने पुराने इंटरव्यू में एल्विश को लेकर कहा था कि उसके व्लॉग में कुछ नहीं होता है। वो बिना सर-पैर की बात करता है। उनका थंब अच्छा होता है लेकिन व्लॉग में कुछ नहीं होता है।

लेटेस्ट रिपोर्ट्स के अनुसार, घर में पहले ही दिन अरमान और लव के बीच में झगड़ा हो गया। दोनों के बीच में एल्विश को लेकर बहसबाजी हुई है। रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि लव ने अरमान को थप्पड़ मार दिया है। हालांकि अभी तक इस खबर को लेकर कोई वीडियो सामने नहीं आया है। टाइम्स नाऊ नवभारत इस खबर की पुष्टि नहीं करता है।

लव कटारिया और अरमान में हुआ झगड़ा

लव ने घर में एंट्री लेते समय कहा था कि उन्हें एल्विश आर्मी का पूरा सपोर्ट है। दोनों बहुत पुराने दोस्त है। एल्विश जब बिग बॉस ओटीटी 2 में शामिल हुए थे तो उनके दोस्त लव ने उनका भरपूर सपोर्ट किया था। लव और एल्विश हमेशा साथ में नजर आते हैं। एल्विश की तरह लव भी यूट्यूब पर वीडियो बनाते हैं। इस बार शो में दीपक चौरसिया, चंद्रिका दीक्षित, शिवानी कुमारी, सना मकबूल, विशाल पांडे समते 16 लोगों ने हिस्सा लिया है।

Priyanka Jha
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article