Sonakshi Sinha-Zaheer Iqbal Mehndi Pic Out: सोनाक्षी सिन्हा अपने बॉयफ्रेंड जहीर इकबाल से शादी करने वाली हैं। एक्ट्रेस 23 जून को शादी के बंधन में बंधेंगी। एक्ट्रेस की शादी के प्री वेडिंग फंक्शन शुरू हो चुके हैं। एक्ट्रेस की मेहंंदी सेरेमनी की तस्वीरें सामने आ चुकी हैं। एक्ट्रेस की मेहंदी फंक्शन में परिवार और करीबी दोस्त शामिल हुए। फोटो में एक्ट्रेस अपने पूरे परिवार के साथ नजर आ रही हैं। आइए बिना देर किए एक्ट्रेस की मेहंदी सेरेमनी की फोटो पर नजर डालते हैं।
सोनाक्षी सिन्हा और जहीर की मेहंदी की तस्वीरें सामने आ चुकी हैं। एक्ट्रेस रेड कलर के आउटफिट में नजर आ रही हैं। फोटो में कपल अपने दोस्तों और परिवार के साथ नजर आ रहा है।
ये फैमिली गैट टू गेदर की फोटो है। इस फोटो में सोनाक्षी अपनी मां के साथ नजर आ रही हैं। फोटो में जहीर के साथ बाकी लोग भी दिखाई दे रहे हैं।
सोनाक्षी ने अपने होने वाले दूल्हे के नाम की मेहंदी लगा ली है। इस फोटो में कपल अपने मेहंदी वाले हाथों को फ्लॉन्ट कर रहा है।
सोनाक्षी की मेहंदी की फोटो सोशल मीडिया पर आते ही वायरल हो गई है। एक्ट्रेस की मेहंदी की तस्वीरों पर फैंस जमकर प्यार लुटा रहे हैं।
सोनाक्षी और जहीर की शादी से परिवार के सभी सदस्य बेहद खुश है। फोटो में सभी साथ में पोज दे रहे हैं।
सोनाक्षी के मेहंदी फंक्शन में दोस्तों और परिवार के लोगों ने जमकर मस्ती की। कपल के करीबी लोग अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर फोटो शेयर कर रहे हैं।
सोनाक्षी और जहीर की मेहंदी की फोटो पर फैंस जमकर प्यार लुटा रहे हैं। सोशल मीडिया पर लोग कपल को शादी की ढेर सारी बधाइयां दे रहे हैं।