वेब सीरीज

BB OTT 3: दो बीवियों के बीच फंसे अरमान मलिक, एक के हाथ में देखना चाहते हैं ट्रॉफी तो इस पत्नी को चाहते हैं हराना

Bigg Boss OTT 3 Armaan Malik Wants This Wife To Win Show: अनिल कपूर के धमाकेदार शो 'बिग बॉस ओटीटी 3' में अरमान मलिक ने धमाकेदार अंदाज में एंट्री की। उनके साथ-साथ दोनो पत्नियां पायल मलिक और कृतिका मलिक भी साथ नजर आईं। उन्होंने बताया कि वह एक पत्नी को जिताना चाहते हैं।

Image

'बिग बॉस ओटीटी 3' में दो बीवियों के बीच फंसे अरमान मलिक

Bigg Boss OTT 3 Armaan Malik Wants This Wife To Win Show: ओटीटी की दुनिया में धूम मचाने वाले शो 'बिग बॉस ओटीटी 3' की शुरुआत आज से हो चुकी है। अभी तक शो में करीब 14 कंटेस्टेंट्स की एंट्री हो चुकी है, जिसमें नीरज गोयट से लेकर साई केतन राव तक शामिल हैं। 'बिग बॉस ओटीटी 3' में दो बीवियों वाले अरमान मलिक ने भी एंट्री की है। उन्होंने स्टेज पर रहते हुए दोनों बीवियों के साथ अपनी प्रेम कहानी बताई। लेकिन घर में जाने से पहले अरमान मलिक (Armaan Malik) दो बीवियों के बीच बुरी तरह फंस गए।

दरअसल, 'बिग बॉस ओटीटी 3' (Bigg Boss OTT 3) में अरमान मलिक (Armaan Malik) से सवाल-जवाब किये गए, जिसमें उन्हें अपनी एक बीवी को चुनना था। जब उनसे पूछा गया कि वह किसके साथ घूमने जाना चाहेंगे तो उन्होंने पायल मलिक को किस किया। वहीं जब उनसे सवाल किया गया कि वह किसके हाथ का खाना पसंद करते हैं तो उन्होंने कृतिका को किस किया। सवाल-जवाब के बीच ही अरमान मलिक से पूछा गया कि वह किस पत्नी को जीतते हुए देखना चाहते हैं। इसपर अरमान मलिक ने कृतिका मलिक को किस किया।

अरमान मलिक (Armaan Malik) ने कृतिका को 'बिग बॉस ओटीटी 3' (Bigg Boss OTT 3) जीतते हुए देखने का कारण भी जाहिर किया। उन्होंने कहा कि अगर गोलू की किसी से लड़ाई हुई है तो वह दो मिनट बाद उसे चाय पिलाती नजर आएगी। क्योंकि गोलू भूल जाती है और इसका दिल ही ऐसा है। वहीं पायल मलिक को लेकर उन्होंने कहा कि अगर इसकी नजर में कोई चढ़ गया तो भले ही वो माफी मांगे या कुछ भी कर ले, पायल नहीं मानती। अरमान मलिक ने कहा कि पायल हर चीज दिमाग में रखती है।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article