Elvish Yadav Join Roadies XX: सलमान खान का रियलिटी शो बिग बॉस ओटीटी 2 के विनर एल्विश यादव अक्सर अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर चर्चा का विषय बने रहते हैं। यूट्यूबर हर दिन अपनी नई कंट्रोवर्सी के साथ लोगों के बीच चर्चा में बने रहते हैं। अब एल्विश के हाथ एक बड़ा रियलिटी शो लगा है जो भारत के युवा के बीच काफी ज्यादा पॉपुलर है। जी हां यूट्यूबर अब रियलिटी शो रोडीज एक्सएक्स में गैंग लीडर बनकर टीवी पर आ रहे हैं। शो के मेकर्स ने हाल ही में नया प्रोमो रिलीज कर एल्विश का परिचय अपने दर्शकों से कराया।
रियलिटी शो रोडीज एक्सएक्स (Roadies XX) के मेकर्स ने एक नया प्रोमो शेयर किया है जिसमें एल्विश यादव (Elvish Yadav) अब गैंग लीडर बन मुकाबला करेंगे। प्रोमो में एल्विश कहते दिखे कि 'हम फाड़ देंगे एक तरफा सिस्टम चाहे डबल क्रॉस हो या ट्रिपल क्रॉस। एक साइड में हट जाओ गैंग एल्विस आ रही है। प्रोमो देख एल्विश के फैंस के बीच खुशी की लहर दौड़ उठी है। इस बात की घोषणा करते हूर रणविज सिंघा ने भी एल्विश को शो का नया सदस्य बनते हुए स्वागत किया।
