Asur 3 Update: वेब सीरीज ‘असुर’ और ‘असुर 2’ को दर्शकों ने खूब पसंद किया था। सीरीज की कहानी और सस्पेंस ने लोगों को आखिर तक बांधे रखा। काफी समय से फैंस इसके तीसरे सीजन का इंतजार कर रहे थे। अब ‘असुर 3’ (Asur 3) को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। बताया जा रहा है कि सीरीज की शूटिंग शुरू हो चुकी है। इस नए सीजन में एक बार फिर अरशद वारसी (Arshad Warsi) और बरुण सोबती अपने पुराने किरदारों में नजर आएंगे। वहीं, कहानी में कुछ नए कलाकारों की भी एंट्री हुई है। ऐसे में ‘असुर 3’ को लेकर दर्शकों की एक्साइटमेंट और बढ़ गई है। (Times Now Navbharat पर ये भी पढ़ें-Bigg Boss 20 Isha Rikhi: कौन हैं बिग बॉस 20 की कंटेस्टेंट Isha Rikhi? जानें उनकी फैमिली, करियर और एजुकेशन डिटेल्स)
असुर 3 को लेकर आया अपडेट (pic credit-instagram)
असुर 3 को लेकर आया अपडेट
वेब सीरीज ‘असुर’ अब तीसरे सीजन के साथ वापसी करने वाली है। ‘बॉलीवुड हंगामा’ की रिपोर्ट के मुताबिक, ‘असुर 3’ की शूटिंग मुंबई में शुरू हो गई है। मेकर्स दिसंबर 2026 तक शूटिंग पूरी करने की तैयारी में हैं। सीरीज में अरशद वारसी और बरुण सोबती एक बार फिर अपने पुराने किरदारों में नजर आएंगे। अरशद वारसी धनंजय राजपूत और बरुण सोबती निखिल नायर का किरदार निभाएंगे। इनके अलावा रिद्धि डोगरा, अनुप्रिया गोयनका और विशेष बंसल भी वापस लौट रहे हैं। तीसरे सीजन में कुछ नए कलाकारों की भी एंट्री हुई है। इनमें आहसास चन्ना और श्वेता बसु प्रसाद अहम भूमिकाओं में नजर आएंगी। मेकर्स ने 30 अगस्त से मुंबई में शूटिंग शुरू कर दी है। अगले तीन महीनों में मुंबई के अलावा कई दूसरे शहरों में भी शूटिंग की जाएगी। माना जा रहा है कि ‘असुर 3’ का प्रीमियर 2027 के बीच में जियोहॉटस्टार पर हो सकता है।
‘असुर 3’ में बदला डायरेक्टर
बता दें कि तीसरे सीजन में सबसे बड़ा बदलाव डायरेक्शन को लेकर हुआ है। ‘असुर’ के पहले दो सीजन का निर्देशन करने वाले ओनी सेन इस बार डायरेक्टर की कुर्सी पर नहीं होंगे। उनकी जगह सीरीज के क्रिएटर और मुख्य लेखक गौरव शुक्ला निर्देशन की जिम्मेदारी संभालेंगे। गौरव शुक्ला के लिए यह बतौर डायरेक्टर पहली फिल्म होगी। इससे पहले वह ‘अंग्रेजी मीडियम’, ‘द गर्ल ऑन द ट्रेन’ और ‘सारे जहां से अच्छा’ जैसी फिल्मों की कहानी लिख चुके हैं। इस सीजन में वह श्वेताभ वर्मा के साथ मिलकर निर्देशन करेंगे।
