The Ba***ds of Bollywood 2 का इंतजार खत्म, शूटिंग डेट हुई फाइनल

नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई आर्यन खान की द बैड्स ऑफ बॉलीवुड के दूसरे सीजन का इंतजार हर कोई कर रहा है। इसको लेकर एक बड़ी अपडेट सामने आई है, जिसके अनुसार ये 2027 से शुरू हो जाएगा।

आर्यन खान ने द बैड्स ऑफ बॉलीवुड से एंटरटेनमेंट की दुनिया में सफल कदम रखा था और पूरी दुनिया को दिखा दिया कि वो शाहरुख खान के ही बेटे हैं। बैड्स ऑफ बॉलीवुड इतना सफल रहा था कि रिलीज के साथ ही दर्शक इसके सेकेंड पार्ट की डिमांड करने लगे थे, जिस पर एक बड़ा अपडेट सामने आया है। अगर रिपोर्ट की मानें तो आर्यन खान अपने सुपरहिट शो बैड्स ऑफ बॉलीवुड का दूसरा सीजन अगले साल से शुरू करने की सोच रहे हैं, जिसके लिए इन दिनों तैयारियां पूरी की जा रही हैं। Times Now Navbharat पर ये भी पढ़ें: 'वो बहुत लोयल थे...' Govinda संग शादी करने का Sunita Ahuja को है पछतावा?

The Ba***ds of Bollywood 2 का इंतजार खत्म, शूटिंग डेट हुई फाइनल

The Ba***ds of Bollywood 2 का इंतजार खत्म, शूटिंग डेट हुई फाइनल

2027 से शुरू होगा The Bads of Bollywood 2

वैरायटी इंडिया ने अपनी रिपोर्ट में बताया है कि बैड्स ऑफ बॉलीवुड के दूसरे सीजन में ओरिजनल स्टारकास्ट बनी रहेगी, जो कहानी को आगे बढ़ाएगी। लक्ष्य लालवानी और सहर बाम्बा के साथ दर्शकों को बॉबी देओल, राघव जुयाल, आन्या सिंह और मोना सिंह दर्शकों को फिर से गुदगुदाने की तैयारी में है, जिसके लिए डायरेक्टर आर्यन खान ने कमर कस ली है। इन दिनों आर्यन खान शो की कहानी पर काम कर रहे हैं, जिसकी शूटिंग 2027 मार्च से शुरू की जाएगी। Times Now Navbharat पर ये भी पढ़ें: Hanuman Ansh Box Office: यश की 'टॉक्सिक' को 'हनुमान अंश' ने चटाई धूल, इतनी हुई कमाई

End of Feed