Bigg Boss OTT 3: बहुप्रतीक्षित विवादित रियलिटी शो बिग बॉस ओटीटी 3 को लेकर अब चर्चाएं तेज हो गई है। दर्शक शो के प्रीमियर का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस बीच कल मेकर्स ने पहला प्रोमो आज जारी किया था। जहां अब तक बिग बॉस को लोकप्रिय स्टार सलमान खान द्वारा होस्ट किया गया है। वहीं बॉलीवुड सेलिब्रिटी अनिल कपूर ने बिग बॉस ओटीटी के आगामी सीजन को होस्ट करने की जिम्मेदारी संभाली है। इस खबर के बाद सभी अनिल कपूर के नए अंदाज को देखने के लिए उत्साहित हो उठे हैं। अभिनेता को चारों ओर से बधाइयाँ मिल रही है। इस बीच अर्जुन कपूर ने भी एक पोस्ट साझा कर अपने चाचा अनिल कपूर को शुभकामनाएं दी हैं। आइए टाइम्स की इस रिपोर्ट पर एक नजर डालें।
रिपोर्ट के मुताबिक जैसे ही मेकर्स ने अनिल कपूर वाला प्रोमो चैनल के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर रिलीज़ हुआ, प्रशंसकों ने अपनी खुशी व्यक्त करने के लिए पोस्ट के कमेंट सेक्शन पर कब्ज़ा कर लिया। न केवल प्रशंसक बल्कि अनिल कपूर के भतीजे और अभिनेता अर्जुन कपूर ने भी अपने चाचा को रियलिटी शो की मेजबानी के आगामी रोमांचक सफर के लिए शुभकामनाएं दीं हैं। अर्जुन कपूर ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर बिग बॉस ओटीटी 3 का प्रोमो रीपोस्ट किया और अपने चाचा की तारीफ करते हुए लिखा, "नएपन का बादशाह!! वह अपने सभी युवा साथियों को अपने पैरों पर खड़ा रखने के लिए हमेशा कुछ अलग करते रहते हैं।
बता दें कि बिग बॉस ओटीटी 1 को फिल्म निर्माता करण जौहर ने होस्ट किया था और शो के पहले सीजन की ट्रॉफी दिव्या अग्रवाल ने अपने नाम की थी। पिछले सीजन की बात करें तो बिग बॉस ओटीटी 2 को सलमान खान ने होस्ट किया था और वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट एल्विश यादव ने सीजन की ट्रॉफी अपने नाम की थी। अब देखना है कि इस बार कौन बादशाह बनता है।
