24 OTT Release Date: स्पाई थ्रिलर्स का बाप ला रहे हैं Anil Kapoor, Jio Hotstar पर होगा रिलीज

अनिल कपूर ने सोशल मीडिया के जरिए अपने स्पाई थ्रिलर शो 24 का ऐलान कर दिया है जो इस महीने जियो हॉटस्टार पर रिलीज होगा। अनिल कपूर ने दावा किया है कि उनका शो स्पाई थ्रिलर्स का बाप होगा।

बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के बड़े-बड़े कलाकार ओटीटी की दुनिया में कदम रखते हुए नजर आ रहे हैं। अजय देवगन से लेकर बॉबी देओल और शाहिद कपूर समेत कई कलाकार ओटीटी पर शोज ला चुके हैं। इस लिस्ट में अब अनिल कपूर (Anil Kapoor) का नाम भी जुड़ने वाला है, जो अपना शो 24 लेकर जियो हॉटस्टार पर आएंगे। अनिल कपूर ने कुछ देर पहले ही एक वीडियो के जरिए फैंस को ये जानकारी दी है कि उनका शो जल्द ही ओटीटी की दुनिया बदलेगा और स्पाई थ्रिलर्स की दुनिया का बाप बनकर उभरेगा। अनिल कपूर का शो 24 अप्रैल महीने की 24 तारीख से प्रसारित होंगे। (इसे भी पढ़ें: "इस बदतमीज आदमी को...", Samay Raina ने की अमिताभ बच्चन की बेइज्जती तो भड़के एजाज खान)

Anim Kapoor OTT Show 24

Anim Kapoor announced OTT Show 24 on Jio Hotstar (Image Source: Anil Kapoor)

हर शुक्रवार को आएगा शो 24 एक एपिसोड

अनिल कपूर साल 2013 में 24 नाम की टीवी सीरीज की थी, जो काफी पसंद की गई थी। ये एक सीमित एपिसोड की सीरीज थी, जिसमें जबरदस्त एक्शन दिखाया गया था। इसके बाद वो साल 2026 में इसका दूसरा सीजन लेकर आए थे। 24 का दूसरा सीजन भी सफल रहा था। शो के मेकर्स ने अब इन दोनों सीजन्स को एक साथ दर्शकों के सामने लाने का फैसला किया है जो 24 अप्रैल से जियो हॉटस्टार पर देखने को मिलेगा। (इसे भी पढ़ें: Dhurandhar 2: आदित्य धर और त्रिमूर्ति फिल्म्स को दिल्ली हाई कोर्ट का आदेश, बैठकर सुलझाएं Oye-Oye सॉन्ग विवाद)

End of Feed