Panchayat 5 Announcement: फुलेरा में फिर मचेगा तहलका, इस बार पंचायत नहीं विधायकी का होगा चुनाव

Panchayat 5 Announcement: अमेजन प्राइम वीडियो की लोकप्रिय वेब सीरीज 'पंचायत' 4 के चौथे सीजन ने धमाल मचा दिया है। इस सीरीज को लोग दिल खोलकर प्यार दे रहे है। इस बीच मेकर्स ने 'पंचायत' 5 को लेकर नया अपडेट दिया है। ताजा जानकारी के मुताबिक ये सीरीज साल 2026 में दस्तक देगी। आइए नजर डालते है रिपोर्ट पर...

Panchayat 5 Announcement: अमेजन प्राइम वीडियो की फेमस वेब सीरीज पंचायत का चौथा सीजन हाल ही में रिलीज हुआ है। इस वेब सीरीज को लोग दिल खोलकर प्यार दे रहे हैं। बता दें कि पंचायत 4 इन दिनों प्राइम वीडियो पर ट्रेंड कर रहा है। ये कहना गलत नहीं होगा कि जितेंद्र कुमार और नीना गुप्ता की सीरीज पंचायत 4 का दबदबा ओटीटी वर्ल्ड पर कायम हो गया है। इस बीच मेकर्स ने फैंस की खुशी दोगुनी कर दी है। जानकारी के मुताबिक मेकर्स ने वेब सीरीज पंचायत के पांचवे सीजन का ऐलान कर दिया है। आइए विस्तार से जानते है इस रिपोर्ट पर....

panchayat5

पंचायत 5 इस साल होगी रिलीज

अमेजन प्राइम वीडियो की वेब सीरीज पंचायत के पांचवे सीजन को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। शो के मेकर्स ने पंचायत 5 का फर्स्ट लुक पोस्टर शेयर करते हुए बताया है कि ये सीरीज साल 2026 में प्राइम वीडियो पर दस्तक देगी। बता दें कि पंचायत 5 में जहां एक तरफ विनोद उपप्रधान बनने की पूरी कोशिश करता दिखाई देगा। तो वहीं प्रहलाद विधायकी का चुनाव लड़ते नजर आएंगे। अब देखना ये दिलचस्प होगा कि पंचायत का पांचवा सीजन लोगों को पसंद आता है या नहीं...

End of Feed