रियल लाइफ इवेंट पर बेस्ड होगी अली फजल और सोनाली बेंद्रे की नेक्स्ट सीरीज, सामने आई बड़ी जानकारी

Ali Fazal-Sonali Bendre’s Next Series: बॉलीवुड एक्टर अली फजल और 90 के दशक की लोकप्रिय एक्ट्रेस सोनाली बेंद्रे के हाथ प्रोसित रॉय की नई वेब सीरीज मिली। अब जो जानकारी सामने आई है उसके मुताबिक इस सीरीज की कहानी कुख्यात रंगा-बिल्ला हत्याकांड पर आधारित होगी। कुलजीत सिंह और जसबीर सिंह को रंगा-बिल्ला के नाम से जाना जाता था।

Ali Fazal-Sonali Bendre’s Next Series: बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के लोकप्रिय एक्टर अली फजल और 90 के दशक की जानी-मानी एक्ट्रेस सोनाली बेंद्रे की जोड़ी लोगों के बीच एक शानदार सीरीज लेकर आने वाली है। अली फजल (Ali Fazal) और सोनाली बेंद्रे की इस मूवी को 'पाताल लोक' निर्देशक प्रोसित रॉय डायरेक्ट कर रहे हैं। इस सीरीज को शूटिंग शुरू कर दी गई है। अब जो रिपोर्ट्स सामने आई हैं उनके मुताबिक अली फजल और सोनाली बेंद्रे (Sonali Bendre) की ये फिल्म रियल बेस्ड इवेंट्स पर बेस्ड होगी।

Ali Fazal-Sonali Bendre

बताया जा रहा है कि अली फजल और सोनाली बेंद्रे की ये सीरीज कथित तौर पर कुख्यात रंगा-बिल्ला हत्याकांड पर आधारित होगी, जिसे दिल्ली के हाई-प्रोफाइल अपराधों में गिना जाता है। यह मामला 1978 का है, जिसमें भाई-बहन गीता और संजय चोपड़ा को किडनैप कर मार दिया गया था। दोनों बच्चों का अपहरण कुलजीत सिंह और जसबीर सिंह ने किया हैं, जिन्हें रंगा-बिल्ला के नाम से जाना जाता है।

End of Feed